विज्ञापन

Rubber Plant की पत्तियों को बड़ा और चमकदार कैसे बनाएं? गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया रबर प्लांट की ग्रोथ रुक जाए तो क्या करें

गार्डिंग एक्सपर्ट रेनू ने रबर प्लांट की देखभाल और पौधे की ग्रोथ बढ़ाने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इस बारे में-

Rubber Plant की पत्तियों को बड़ा और चमकदार कैसे बनाएं? गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया रबर प्लांट की ग्रोथ रुक जाए तो क्या करें
गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया Rubber Plant को कितनी धूप, कितना पानी और कैसी मिट्टी चाहिए
(Photo Credit: Freepik)

घर में पौधे लगाने से न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि घर का माहौल भी हरा-भरा और सुकून भरा लगता है. गार्डिंग का शौक रखने वाले ज्यादातर लोग अपने घरों में रबर प्लांट जरूर लगाते हैं. ये पौधा देखने में बेहद अच्छा लगता है, साथ ही इसकी देखभाल करना भी आसान होता है. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका रबर प्लांट बढ़ता नहीं है या पौधे की पत्तियां छोटी-छोटी ही रह जाती हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. गार्डिंग एक्सपर्ट रेनू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने रबर प्लांट की देखभाल और पौधे की ग्रोथ बढ़ाने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इस बारे में-

रबर प्लांट को कितनी बार पानी देना चाहिए?

गार्डिंग एक्सपर्ट बताती हैं, रबर प्लांट की देखभाल में सबसे जरूरी चीज पानी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इस पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है. इसलिए इसे बार-बार पानी देने से बचना चाहिए. जब गमले के ऊपर की करीब 1-2 इंच मिट्टी सूखी लगे, तभी पौधे में पानी डालें. ज्यादा पानी देने पर इसकी जड़ें खराब हो सकती हैं. इसलिए पानी देने से पहले मिट्टी को उंगली से छूकर जरूर देख लें.

यह भी देखें- 

रबर प्लांट को कितनी धूप चाहिए?

एक्सपर्ट रेनू बताती हैं, रबर प्लांट को तेज सीधी धूप में नहीं रखना चाहिए. इसकी बजाय इसे ब्राइट इंडायरेक्ट लाइट में रखें. आप पौधे को घर में ऐसी जगह रख सकते हैं, जहां अच्छी रोशनी आती हो. खासकर अगर इस पौधे को सुबह के एक-दो घंटे की हल्की धूप मिल जाए तो ये पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए फायदेमंद हो सकती है.

रबर प्लांट की मिट्टी में क्या डालें?

एक्सपर्ट के मुताबिक, रबर प्लांट के लिए ऐसी मिट्टी जरूरी है जिसमें पानी जमा न हो. मिट्टी तैयार करने के लिए 40 प्रतिशत गार्डन सॉयल में 40 प्रतिशत वर्मी कंपोस्ट और 20 प्रतिशत परलाइट को अच्छी तरह मिला लें. परलाइट और पाइन को आप जरूरत के अनुसार मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

रबर प्लांट में खाद कैसे डालें?

एक्सपर्ट रेनू बताती हैं, रबर प्लांट में खाद डालने के लिए महीने में एक बार मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें. इसके बाद गमले के आकार के हिसाब से करीब एक मुट्ठी वर्मी कंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद डाली जा सकती है.

रबर प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या डालें?

वहीं, पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट पौधे की गुड़ाई कर सीवीड ग्रेन्यूल या लिक्विड डालने की सलाह देती हैं.

पत्तियों की सफाई भी है जरूरी

इन सब से अलग एक्सपर्ट कहती हैं, रबर प्लांट की बड़ी पत्तियों पर धूल जल्दी जम जाती है. इसलिए 15-20 दिन में एक बार पत्तियों को गीले कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें. इससे पौधा साफ और हरा-भरा दिखेगा.

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने रबर प्लांट की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं और पौधे को हरा-भरा बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- फूलों से लद जाएगा आपका गुड़हल का पौधा, गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया गुड़हल के पौधे में ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardening Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com