विज्ञापन

सुबह खाली पेट सफेद पेठे का जूस पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है, जानें कब और कैसे करें सेवन

Ash Gourd Juice Benefits: सफेद पेठे को आमतौर पर मिठाइयां बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन गर्मियों के मौसम में इसके जूस का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस आर्टिकल में जानें कैसे और कब करें सेवन.

सुबह खाली पेट सफेद पेठे का जूस पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है, जानें कब और कैसे करें सेवन
Ash Gourd Juice: औषधीय गुणों से भरपूर है इस सफेद चीज का जूस.

Ash Gourd Juice For Summer: अक्सर बच्चे कई पौष्टिक फल और सब्जियों को देखते ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं. तोरी, करेला और पेठा जैसी सब्जियां हमारे घरों में काफी बनती हैं और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होती हैं. इन्हीं में से एक है 'सफेद पेठा', जिसका उपयोग पारंपरिक रूप से बड़ियां और मिठाइयां बनाने में किया जाता है.  हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका जूस औषधीय गुणों का खजाना है. प्रतिदिन एक गिलास ऐश गॉर्ड यानि (सफेद पेठा) का जूस पीने से शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

सफेद पेठे की तासीर कैसी होती है- (What is the effect of white petha)

आयुर्वेद में सफेद पेठे की तासीर को ठंडा बताया गया है. इसकी ठंडी तासीर की वजह से ही गर्मियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है. 

सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे- (Safed Petha Ka Juice Pine Ke Fayde)

सफेद पेठे का जूस त्रिदोष को संतुलित करता है और शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करता है. इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है, शरीर को ठंडक मिलती है, वजन घटाने में मदद मिलती है, किडनी की सफाई अच्छे से होती है. सफेद पेठे में 96 फीसदी पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं सफेद पेठे का जूस- (How To Make Ash Gourd Juice)

सबसे पहले सफेद पेठे को छील कर मोटा-मोटा काट लें और बीज अलग कर दें. मिक्सर में पुदीने की पत्तियां, थोड़ी सी काली मिर्च और धनिया मिलाकर पीस लें. मलमल के कपड़े से अच्छे से छान लें. जूस को ज्यादा समय तक रखे नहीं, तुरंत पी ले. जूस के औषधीय गुणों को बढ़ाने के लिए उसमें नारियल का पानी भी मिला सकते हैं. मलमल कपड़े में बचे हुए गूदे को फेंके नहीं बल्कि उसे दही या सब्जी में मिला सकते हैं क्योंकि गूदे में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन के लिए लाभकारी है.

कब करें सफेद पेठे के जूस का सेवन- What Is The Right Time To Drink Ash Gourd Juice)

जूस का सेवन सुबह और शाम खाली पेट कर सकते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि रोजाना सफेद पेठे के जूस का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों और हृदय पर दबाव बनाता है, जिससे रक्त को पंप करने में परेशानी होती है. इसके साथ ही सफेद पेठे में विटामिन बी-12 और विटामिन सी होता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और छोटे-मोटे संक्रमण परेशान नहीं करते.

ये भी पढ़ें- पेरिस फैशन वीक में 10 साल के डिजाइनर के कलेक्शन ने बटोरी सुर्खियां, वेस्ट से बनाते हैं बेस्ट

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com