Kathal ke fayade : कटहल विटामिन सी, बी विटामिन, मैग्नीशियम और पोटेशियम सहित कई पोषक तत्वों का एक रिच सोर्स है और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है. कुछ शोध अध्ययनों के अनुसार, कटहल में रक्त शर्करा को कम करने वाले प्रभाव हो सकते हैं और इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं और कई स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को भी. कटहल एक पौष्टिक सब्जी है, जो सिर्फ गर्मियों के मौसम में मिलती है. ये शाकाहारी लोगों का नॉन वेज फूड भी माना जाता है. तो चलिए जानते हैं यह कैसे आपके शरीर को फायदा पहुंचाता है.
क्या आपको पता है कितनी देर तक चेहरे पर ब्लीच लगाकर रखना चाहिए, यहां जानिए सही बात
कटहल के फायदे | Benefits of Jackfruit
वजन को करता है कंट्रोल : जो लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर टेंशन में हैं उनके लिए कटहल के बीज बहुत लाभकारी हो सकते हैं. इसको खाने से आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं. यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
हड्डियां करे मजबूत : कटहल के बीज में पाया जाने वाला न्यूट्रिएंट कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है. इसके अलावा यह शरीर में ब्लड क्लॉटिंग को होने से भी रोकता है और रक्त संचार को बेहतर करता है.
स्किन को निखारे : कटहल के बीज स्किन को निखारने का भी काम करते हैं. इसके लिए आपको बीज को शहद और दूध में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए. फिर आप इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लीजिए और चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाकर छोड़ दीजिए. जब यह सूख जाए तो साफ पानी से धुलकर साफ करके चेहरे को मॉइश्चराइज करें.
पोषक तत्व से हैं भरपूर : इसके बीज में थायमिन और राइबोफ्लेविन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आपकी आंखों, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं. इसके अतिरिक्त, बीजों में जिंक, आयरन, कैल्शियम, तांबा, पोटेशियम और मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं