विज्ञापन

घर का सोफा कैसे चमकाएं? जिद्दी दाग साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

How to Clean Sofa at Home: दिवाली पर सोफे से धूल-मिट्टी और जिद्दी दाग हटाने के लिए पहले वैक्यूम क्लीनर से सफाई करें. पानी और हल्के डिश सोप का घोल इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. सोफे के कपड़े के अनुसार सफाई का तरीका चुनें.

घर का सोफा कैसे चमकाएं? जिद्दी दाग साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
सोफे से धूल-मिट्टी और जिद्दी दाग कैसे हटाएं
ndtv

दिवाली पर घर की सफाई करते समय हम फर्श, पर्दे और खिड़कियों को तो चमका देते हैं लेकिन सोफे की सफाई अक्सर रह जाती है. सोफे का इस्तेमाल रोजाना होता है, इसलिए उस पर धूल-मिट्टी, खाने-पीने के दाग और गंदगी जमना आम बात है. कई बार दाग इतने जिद्दी होते हैं कि उन्हें हटाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने पड़ते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में घर में मौजूद चीजों से भी सफाई की जा सकती है. लेकिन सोफे का कपड़ा खराब न हो, इसके लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है.

सबसे पहले सोफे से हटाएं धूल-मिट्टी

जानकारी के अनुसार, सोफे पर लगे दाग साफ करने से पहले उसकी धूल हटाना जरूरी है. इसके लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके पाास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो साफ और सूखे कपड़े से सोफे की सतह को हल्के हाथों से पोंछें. कुशन के नीचे और सोफे के कोनों में जमी धूल को भी साफ करें. इससे आगे की सफाई करना आसान हो जाएगा.

घर पर कैसे बनाएं सोफा साफ करने का घोल

एक्सपर्ट ने बताया कि सोफे के दाग साफ करने के लिए कुछ लोग पानी, सिरका और डिश सोप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि यह तरीका हर तरह के कपड़े के सोफे के लिए सुरक्षित नहीं होता. सफाई के लिए घोल बनाने से पहले सोफे के निर्माता की देखभाल संबंधी गाइड जरूर देख लें. अगर सोफे के कपड़े पर पानी से सफााई करने की अनुमति है, तो एक कप गुनगुने पानी में थोड़ा-सा हल्का डिश सोप मिलाकर घोल तैयार कर सकते हैं. सिरका या बेकिंग सोडा मिलाने से पहले कपड़े पर उनके असर की जांच करें. अलग-अलग क्लीनिंग चीजों को मिलाना हमेशा सुरक्षित नहीं होताा है.

ये भी पढ़ें- दीमक को हमेशा के लिए कैसे खत्म करें? दीमक को मारने के लिए कौन सी दवा अच्छी है

जिद्दी दाग को ऐसे करें साफ

बता दें कि तैयार घोल को पूरे सोफे पर डालने के बजाय पहले किसी छिपे हुए हिस्से पर लगााकर देखें. रंग न छूटे और कपड़े की बनावट न बदले, तभी आगे बढ़ें. इसके बाद साफ कपड़े को घोल में हल्का गीला करके दााग वाली जगह पर धीरे-धीरे थपथपाएं, जोर से रगड़ने से बचें. आखिर में साफ, हल्के गीले कपड़े से साबुन हटाएं और सोफे को प्राकृतिक हवाा में अच्छी तरह सूखने दें.

सोफे की सफाई में इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली की सफाई में जल्दबाजी करने के बजाय सोफे के कपड़े के हिसाब से तरीका चुनें. चमड़े, मखमल और खास तरह के फैब्रिक वाले सोफों के लिए अलग क्लीनर की जरूरतत हो सकती है. ऐसे सोफों पर घरेलू घोल इस्तेमाल करने से बचें. अगर दाग बहुत पुराना है या सााफ नहीं हो रहा तो पेशेवर क्लीनिंग की मदद लें.

ये भी पढ़ें- DIY Bangles: कचरे में न फेंकिए प्लास्टिक की बोतलें, घर पर ऐसे बना लें सूंदर सी चूड़ियां, बिना खर्च के बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sofa Cleaning At Home, Sofa Cleaning At Home Near Me, Sofa Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com