विज्ञापन

बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका

अगर, आप भी बगल के कालेपन से परेशान है तो कुछ घरेलू तरीके से इसे साफ और चमकदार बना सकते हैं. यहां जानिए बगल का कालापन कैसे दूर करें, अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका.

बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका
बगल का कालापन कैसे हटाएं?

हम अपने चेहरे का ध्यान तो बहुत रखते हैं. चेहरे को साफ रखने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बगल को साफ करने के लिए हर कोई ज्यादा ध्यान नहीं देता. आज के समय में बगल के कालेपन से हर कोई परेशान रहता है. पसीने की बदबू तो आती ही है, साथ ही पसीने के कारण बगल में कालापन बढ़ जाता है. इसकी वजह शेविंग, डेड स्किन, पसीना, टाइट कपड़े या कुछ स्किन प्रोडक्ट्स हो सकते हैं. अंडरआर्म्‍स में डार्क पैच होने से कई महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनने से कतराती हैं. अगर, आप भी बगल के कालेपन से परेशान है तो कुछ घरेलू तरीके से इसे साफ और चमकदार बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके.

बगल का कालापन कैसे दूर करें?

यूट्यूब पर @Beautywithjassi नाम के एक चैनल पर अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय बताया है. वीडियो में बताया गया कि बगल का कालापन दूर करने के लिए बेसन, बेकिंग सोडा, नींबू और गुलाब जल से घर पर एक पैक बनाएं, जो अंडरआर्म्स की सफाई करने और जमा गंदगी हटाने में मदद कर सकता है.

अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका

घर पर अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा-सा बेसन लें. इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा, कुछ बूंदें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट इतना होना चाहिए कि ये बगल में आसानी से लग सके.

कालापन दूर करने के लिए पैक इस्तेमाल कैसे करें

इस पैक का इस्तेमाल नहाने से 5 से 10 मिनट पहले करें. अपने अंडरआर्म्स पर इस पेस्ट को लगाएं. जब ये थोड़ा सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे साफ करें और फिर पानी से धो लें. इससे स्किन पर जमा डेड स्किन और गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है.

अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग कैसे हटेगी

स्किन की सफाई के लिए बेसन का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है. ऐसे ही नींबू स्किन के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें क्लीनिंग गुण होते हैं. वहीं, गुलाब जल स्किन को ठंडक और फ्रेश रखने में मदद करता है. इसके अलावा बेकिंग सोडा का इस्तेमाल डेड स्किन हटाने और हल्की सफाई के लिए किया जाता है.

यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- पीठ पर दाने कैसे ठीक करें? कमर पर काले दाग के निशान साफ करने के आसान तरीके  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Underarms Blackness, Underarms, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com