हर कोई चेहरे की सफाई रोजाना करता है. चेहरे को चमकाने के लिए लोग कई तरह ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर लोग गर्दन, अंडरआर्म्स, कोहनी और घुटनों को साफ रखने में ज्यादा ध्यान नहीं देते. लंबे समय तक सही तरीके से सफाई नहीं होने से इन जगहों पर कालापन दिखाई देने लगता है. हालांकि, कई लोग इसे सिर्फ टैनिंग समझ लेते हैं. जबकि कई बार ये टैनिंग नहीं बल्कि पिगमेंटेशन होती है, जो लंबे समय तक बनी रह सकती है. इसकी वजह धूप, स्किन का आपस में रगड़ना, टाइट कपड़े पहनना, अधिक वजन, हार्मोनल बदलाव या कुछ केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल भी हो सकता है. ऐसे आप घर पर कुछ चीजों की मदद से काली गर्दन, अंडरआर्म्स और कोहनियों की पिगमेंटेशन कम कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं बगल का कालापन कैसे दूर करें और अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने वाली क्रीम घर पर कैसे बनाएं?
बगल का कालापन कैसे दूर करें?
यूट्यूब पर @RohitSachdeva नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में अंडरआर्म्स का कालापन और कोहनियों की पिगमेंटेशन कम करने के लिए एक असरदार घरेलू तरीका बताया है. इसके लिए आपको आधी कटोरी दही, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद, आधे नींबू का रस और 2 से 3 चम्मच बेसन चालिए होगा. वीडियो में आगे बताया कि इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
कैसे करें इस्तेमाल
अब इस तैयार पैक को गर्दन, अंडरआर्म्स, कोहनियों, घुटनों या अन्य हिस्सों पर लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ पानी से धो लें. इस पैक को हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.
मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन भी है जरूरी
हालांकि, पिगमेंटेशन कम करने के लिए सिर्फ घरेलू उपाय ही काफी नहीं होते. स्किन को अच्छी तरह मॉइस्चराइज रखना भी जरूरी है. इसके अलावा गर्दन और हाथ धूप के संपर्क में आते हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. इसके साथ ही बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें, जरूरत से ज्यादा रगड़कर स्क्रब न करें, स्किन को हमेशा साफ और मॉइस्चराइज रखें और पर्याप्त पानी और संतुलित आहार लें.
यह भी पढ़ें:- पौधों में चावल का पानी डालने से क्या होता है? जानें चावल का पानी कब और कैसे डालें
यह भी पढ़ें:- कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- घर पर दंत मंजन कैसे बनाएं? लौंग, हल्दी और फिटकरी से हर्बल दंत मंजन बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं