Ju Kaise Hataye Gharelu Upay: बालों में खुजली और जुओं की समस्या होना काफी ज्यादा आम बात है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स और शैंपू का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन कई बार इनसे कुछ दिन तो अच्छा रिजल्ट मिलता है लेकिन फिर से बालों में जुएं-खुजली होना शुरू हो जाती है. कई बार तो सिर में जुओं के अंडे यानी लीख भी देखने को मिलती है जिससे इससे जल्दी छुटकारा पाना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी बेहद कारगर साबित होते हैं. आज हम आपको जूं और लीख खत्म करने के 3 घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @MaaYehKaiseKarun नाम के चैनल से शेयर की गई है.
1. प्याज का रस
प्याज में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं. इसको इस्तेमाल करने के लिए एक प्याज को कद्दूकस या पीस लें. फिर साफ कपड़े की मदद से उसका रस निकाल लें. चाहें तो इसमें थोड़ा नारियल तेल मिला सकते हैं. इस रस को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाकर हल्की मालिश करें. फिर 30 मिनट तक छोड़ देंं. इसके बाद सामान्य शैंपू से बाल धो लें. इस घरेलू नुस्खे की मदद से सिर की खुजली कम होगी और जुओं से भी राहत मिलेगी. साथ ही इससे बालों की जड़ मजबूत रहती है और ग्रोथ भी अच्छे देखने कोो मिलती है.
यह भी पढ़ें: कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका
2. नीम का पानी
नीम को आयुर्वेद में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल माना जाता है। यह स्कैल्प की सफाई में मदद करता है. इसकोो यूज करने के लिए एक मुट्ठी नीम की पत्तियां अच्छी तरह धो लें. फिर आधा लीटर पानी में इन्हें उबाल लें. अब पानी ठंडा होने पर पत्तियों को मसल लें. मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें.बाल धोने से पहले इसे पूरे स्कैल्प और बालों में स्प्रे करें. 20 से 25 मिनट बाद बाल धो लें. इस देसी उपाय से खुजली और संक्रमण में खूब राहत मिलती है. साथ ही सिर से जुएं और लीख साफ हो जाती है.

3. बनाएं जुओं वाला तेल
जुओं को खत्म करने के लिए आप कपूर और तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए किसी छोटे बर्तन में नारियल तेल या सरसों का तेल हल्का गर्म करें. फिर उसमें कपूर की 2-3 टिकियां डालें. अब कपूर पिघलने तक धीमी आंच पर रखें. गैस बंद करके बर्तन को ढक दें ताकि कपूर के गुण तेल में अच्छी तरह मिल जाएं. तेल ठंडा होनेे पर स्कैल्प में लगाएं. 30 मिनट बाद बाल धो लें. इस तेल की मदद से सिर की खुजली कम होगी और जुओं की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: नारियल के छिलकों से सजाएं बालकनी, लटकने वाले प्लांटर से लेकर कैंडल होल्डर तक, जानिए शानदार DIY आइडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं