- सेहत को कई तरह से प्रभावित करता है विटामिन डी.
- Vitamin D की कमी से होता है हड्डियों में दर्द.
- धूप है विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत.
Vitamin D Deficiency: शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक है विटामिन डी. इसे सनशाइन विटामिन (Sunshine Vitamin) भी कहते हैं क्योंकि इसका मुख्य स्त्रोत सूरज की रोशनी है. इसके अलावा खानपान में कुछ चीजों को शामिल करके या फिर विटामिन डी सप्लीमेंट्स के माध्यम से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. जब व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की जरूरत से ज्यादा कमी हो जाती है तो सेहत पर इसके कई विपरीत प्रभाव देखने को मिलते है. इस चलते ऐसी कुछ खाने की चीजें हैं जिनका विटामिन डी की कमी के दौरान सेवन करने से परहेज करना चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
विटामिन डी की कमी में ना खाई जाने वाली चीजें | Foods To Avoid In Vitamin D Deficiency
विटामिन डी की कमी होने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तीव्र दर्द उठने लगता है. दिल से जुड़ी दिक्कतें भी इस विटामिन की कमी से बढ़ सकती हैं. इसके अलावा हड्डियों में दर्द (Pain in bones) विटामिन डी की कमी का लक्षण है. इसलिए व्यक्ति को दिन में कम से कम 15 मिनट धूप जरूर लेनी चाहिए. निम्न ऐसी चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें विटामिन डी की कमी होने पर नहीं खाना चाहिए.
- बाहर का जंक फूड खाते रहना मोटापे का कारण बनता है और मोटापा विटामिन डी की कमी बढ़ा सकता है. इसलिए बहुत ज्यादा तेल वाली चीजों से परहेज करें.
- विटामिन डी की कमी होने पर फाइबर (Fiber) से भरपूर नहीं बल्कि विटामिन डी से भरपूर सलाद व खाना खाएं.
- जिन चीजों को खाने पर पेट में गैस बनती है उन्हें खाने से बचें.
- खट्टे फल और अचार व चटनी भी विटामिन डी की कमी में सीमित मात्रा में खाने चाहिए या नहीं खाने चाहिए.
- विटामिन डी की कमी हड्डियों को बुरी तरह प्रभावित करती है और हड्डियों के दर्द को बढ़ाती है. इस चलते बहुत ज्यादा ठंडी चीजें ना खाएं क्योंकि यह दर्द को बढ़ाएंगी और आपकी तकलीफ में इजाफा होगा.
विटामिन डी की कमी होने पर निम्न चीजें खाई जा सकती हैं.
- साल्मन
- टूना फिश
- विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड
- अंडे का पीला भाग
- मशरूम
- चीज़
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Video: क्या आपने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को गरबा करते देखा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं