विज्ञापन

Onam Rangoli Design: ओणम के दसवें दिन आंगन में बनाएं खूबसूरत पूक्कलम, देखें फूलों वाली रंगोली के शानदार डिजाइन

केरल का सबसे खास त्योहार ओणम अपनी रंग-बिरंगी सजावट, स्वादिष्ट ओणम साध्या और पारंपरिक उत्सव के लिए जाना जाता है. यह त्योहार पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है. इसमें भी थिरुवोणम के दिन घर के आंगन में फूलों वाली रंगोली बनाने की परंपरा बेहद खास मानी जाती है. ऐसे में अगर आप भी आज यानी 26 अगस्त को अपने घर के आंगन में पूक्कलम बनाने की सोच रहे हैं, तो इन आसान और खूबसूरत डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं-

Onam Rangoli Design: ओणम के दसवें दिन आंगन में बनाएं खूबसूरत पूक्कलम, देखें फूलों वाली रंगोली के शानदार डिजाइन
ओणम रंगोली डिजाइन
(Photo Credit: Instagram)

दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व ओणम बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस साल ओणम की शुरुआत 16 अगस्त से हुई. यह त्योहार पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है. ऐसे में आज यानी 26 अगस्त को ओणम का मुख्य दिन (थिरुवोणम) मनाया जा रहा है. माना जाता है कि ओणम के दौरान राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने धरती पर आते हैं. इसी खुशी में लोग अपने घरों को सजाते हैं और उनका स्वागत करते हैं. खासकर थिरुवोणम के दिन लोग अपने घरों के आंगन में फूलों वाली खूबसूरत रंगोली जरूर बनाते हैं. इस तरह की रंगोली को पूक्कलम कहा जाता है. ऐसे में यहां हम आपके लिए पूक्कलम के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइन्स की फोटोज लेकर आए हैं, आप इन तस्वीरों में से किसी एक को चुनकर अपने घर के आंगन में खूबसूरत फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

फूलों वाली गोल रंगोली के डिजाइन

पूक्कलम के लिए इस तरह का गोल डिजाइन सबसे आसान ऑप्शन हो सकता है. आपको बस अलग-अलग फूलों की पंखुड़ियों से गोल-गोल घेरा बनाना है. इसके बाद आप पत्तियों की मदद से डिजाइन को पूरा कर सकते हैं. इस रंगोली को बनाने में आपको कम समय लगेगा, साथ ही ये देखने में भी बेहद खूबसूरत लगेगी. अगर आपके पास टाइम कम है, तो आप इस डिजाइन को चुन सकते हैं.

(Photo Credit- @kshamarangoliart/Instagram)

(Photo Credit- @kshamarangoliart/Instagram)

अगर आपके पास अलग-अलग रंग के फूल नहीं है, तो आप इस तरह केवल 2 रंग के फूलों से भी अपने आंगन में खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं.

मल्टीकलर फूलों की रंगोली
(Photo Credit- @onam_pookalam/Instagram)

(Photo Credit- @onam_pookalam/Instagram)

अगर आपको रंग-बिरंगी सजावट पसंद है, तो यह डिजाइन आपके लिए अच्छा रहेगा. पीला, सफेद, गुलाबी और हरा रंग साथ में बहुत खूबसूरत दिखते हैं. साथ ही रंगोली का ये डिजाइन भी जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा.

कमल के डिजाइन वाली रंगोली
(Photo Credit- @cozyyhomedecor/Instagram)

(Photo Credit- @cozyyhomedecor/Instagram)

कमल का फूल ओणम की सजावट में बहुत सुंदर लगता है. आप आंगन में फूलों की पंखुड़ियों से कमल का डिजाइन बना सकते हैं. गुलाबी या लाल पंखुड़ियों से कमल की पंखुड़ियां बनाएं और बीच में पीले फूलों का इस्तेमाल करें.

ये डिजाइन भी लगेंगे सुंदर

इन सब से अलग आप इन डिजाइन्स में भी चुनकर अपने घर के आंगन को सुंदर सजा सकते हैं.

(Photo Credit- @kshamarangoliart/Instagram)

(Photo Credit- @kshamarangoliart/Instagram)

(Photo Credit- @kuldipsinh_art/Instagram)

(Photo Credit- @kuldipsinh_art/Instagram)

(Photo Credit- @kuldipsinh_art/Instagram)

(Photo Credit- @kuldipsinh_art/Instagram)

यह भी पढ़ें- Eid Mehndi: ईद की मेहंदी का नहीं चढ़ा रंग? अपनाएं ये आसान तरीके, हाथ दिखेंगे लाल-सुर्ख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onam, Rangoli Design, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com