कद्दू के बीज, तिल, कलौंजी, फ्लैक्स सीड्स, हलिम सीड्स, सनफ्लावर सीड्स और हेम्प सीड्स को बालों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. खासकर लोग अपने बालों को घना, लंबा, शाइनी और मजबूत बनाने के लिए इन सीड्स को डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तमाम सीड्स में से आपके बालों के लिए सबसे अच्छे बीज कौन से हैं? या किस बीज को खाने से आपके बालों पर कैसा असर होता है? इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अलग-अलग बीजों को बालों के लिए उनके फायदे के आधार पर रेट किया है. डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया है कि कौन सा बीज बालों के लिए कितना अच्छा है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
बालों के लिए सबसे अच्छे सीड्स कौन से हैं?
कद्दू के बीजों को डर्मेटोलॉजिस्ट 10 में से 10 नंबर देती हैं. डॉक्टर रेड्डी बताती हैं, ये जिंक का अच्छा स्रोत हैं. जिंक बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इससे अलग कद्दू के बीजों में आयरन और प्रोटीन भी पाया जाता है, जो भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट हेल्दी हेयर्स के लिए कद्दू के बीजों को डाइट में जरूर शामिल करने की सलाह देती हैं.
हलिम सीड्स से बालों पर कैसा असर होता है?दूसरे नंबर पर आते हैं हलिम सीड्स. इन्हें डर्मेटोलॉजिस्ट 10 में से 9 नंबर देती हैं. प्रियंका रेड्डी बताती हैं, हलिम सीड्स में आयरन अच्छी मात्रा में होता है. खासकर महिलाओं के लिए आयरन बहुत जरूरी है. आयरन की कमी होने पर बाल झड़ने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में महिलाएं अपने बालों को हेल्दी और घना बनाए रखने के लिए हलिस सीड्स को डाइट में शामिल कर सकती हैं.
बालों के लिए तिल के बीज के फायदेतिल के बीजों को भी डर्मेटोलॉजिस्ट 10 में से 9 नंबर देती हैं. इनमें आयरन के साथ-साथ जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. तिल में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. ये शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं, जिससे भी बालों को सीधा फायदा मिलता है.
बालों के लिए सनफ्लावर सीड्स के फायदेसनफ्लावर सीड्स को डर्मेटोलॉजिस्ट 10 में से 8 नंबर देती हैं. वे बताती हैं, सनफ्लावर सीड्स में विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है. विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है. ये स्कैल्प की सेहत को बेहतर रखने में मदद करता है, जिससे आपके बाल भी हेल्दी रहते हैं.
बालों के लिए फ्लैक्स सीड्स के फायदेडर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, फ्लैक्स सीड्स को 10 में से 8 या 9 नंबर दिए जा सकते हैं. ये बीज प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 और लिग्नन का बेहतरीन स्रोत हैं. ओमेगा-3 इंफ्लेमेशन कम करने में मदद कर सकता है. साथ ही इन बीजों को खाने से हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है.
हेम्प सीड्स खाने से बालों पर कैसा असर होता है?हेम्प सीड्स को डर्मेटोलॉजिस्ट 10 में से 8 नंबर देती हैं. इन सीड्स में प्रोटीन, फैटी एसिड, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी चीजें बालों को हेल्दी रखने और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं.
बालों के लिए कितनी अच्छी होती है कलौंजी?इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट ने कलौंजी को 10 में से 4 नंबर दिए गए हैं. डॉक्टर रेड्डी बताती हैं, कलौंजी आपकी सेहत के लिए अच्छी हो सकती है लेकिन बालों के लिए इसे उतना फायदेमंद नहीं माना जाता है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं