आज देशभर में ईद मिलाद-उन-नबी (Eid Milad-un-Nabi 2026) का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में हर ओर त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है. ईद के मुबारक मौके पर खासकर महिलाएं सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. इस दिन वे नए कपड़े और ज्वेलरी पहनकर सुंदर तैयार होती हैं, साथ ही हाथों पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं. लेकिन कई बार मेहंदी लगाने के बाद मनचाहा गहरा रंग नहीं आता. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है यानी इस बार आपकी ईद की मेहंदी का रंग उतना गाढ़ा नहीं चढ़ा है, तो यहां हम आपको कुछ बेहद आसान टिप्स बता रहे हैं. ये खास टिप्स आपकी मेहंदी के रंग को डार्क करने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें?
सबसे पहले बता दें कि शुरुआत में हाथों पर मेहंदी का रंग हल्का ऑरेंज दिखना बिल्कुल नॉर्मल है. अच्छी और नेचुरल मेहंदी का रंग धीरे-धीरे ऑक्सीडाइज होकर लाल हो जाता है. लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी और ज्यादा डार्क लगे और लंबे समय तक टिकी रहे, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखें. जैसे-
मेहंदी को पानी से बचाएंमेहंदी सूखने के बाद कोशिश करें कि कम से कम 24 घंटे तक हाथों को पानी में ज्यादा न डालें. पानी के ज्यादा संपर्क से मेहंदी का रंग हल्का हो सकता है.
हाथों को गर्म रखेंमेहंदी का रंग गर्मी में ज्यादा गहरा चढ़ता है. ऐसे में मेहंदी लगाने के बाद अपने हाथों को थोड़े समय के लिए गर्म रखें.
लौंग का धुआं दिखाएगा असरएक खाली पैन में कुछ लौंग डालकर हल्का गर्म कर लें. जब लौंग से धुआं निकलने लगे, तो सावधानी से अपने मेहंदी लगे हाथों को उसके ऊपर रखें. हाथों को बहुत पास न ले जाएं. बस इतना दूर रखें कि हाथों को लौंग के धुएं की सेक मिल सके. इससे मेहंदी का रंग गहरा होने में मदद मिल सकती है.
तेल लगाना न भूलेंमेहंदी खुरचकर निकालने के बाद आप अपने हाथों पर सरसों, नारियल, जैतून या बेबी ऑयल की हल्की मालिश कर सकती हैं. तेल मेहंदी को नमी देने में मदद करता है, जिससे भी रंग गहरा चढ़ता है औऱ जल्दी उतरता नहीं है.
मेहंदी का ऑयल लगाएंइन सब से अलग आजकल बाजार में मेहंदी का ऑयल भी मिलने लगा है, इसे लगाने से भी मेहंदी का रंग कुछ गाढ़ा हो जाता है. आप चाहें तो इस तरह का ऑयल अपने हाथों पर लगा सकती हैं.
मेहंदी को लंबे समय तक रखने के लिए क्या करें?- वहीं, अगर आपको अपने हाथों पर लगा मेहंदी का डिजाइन खूब पसंद आ रहा है और आप चाहती हैं कि ये डिजाइन लंबे समय तक आपके हाथों पर रहे, तो कम से कम दो दिन तक मेहंदी वाली जगह पर स्क्रब, वैक्सिंग या मेनीक्योर से बचें.
- अपने हाथों को मॉइस्चराइज रखें. इसके लिए आप नारियल या बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
- हाथों को साबुन से ज्यादा रगड़ने से बचें.
- इन सब से अलग घर के काम करते समय आप हाथों में ग्लव्स पहन सकती हैं.
इस तरह इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप ईद पर अपनी मेहंदी के रंग को ज्यादा खूबसूरत और लंबे समय तक बनाए रख सकती हैं.
यह भी पढ़ें- चूहों को बिना मारे घर से दूर कैसे भगाएं? इस तरीके से घर में एक भी चूहा नहीं आएगा नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं