विज्ञापन

Microwave Cleaning Hacks: बदबू और गंदगी से परेशान हैं आप? बिना मेहनत 5 मिनट में ऐसे करें माइक्रोवेव साफ

Microwave Cleaning Tips: रोज़मर्रा के इस्तेमाल से किचन में रखा माइक्रोवेव जल्दी गंदा और बदबूदार हो जाता है. लेकिन कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स से बिना रगड़े ही आप इसे मिनटों में साफ कर सकते हैं.

Microwave Cleaning Hacks: बदबू और गंदगी से परेशान हैं आप? बिना मेहनत 5 मिनट में ऐसे करें माइक्रोवेव साफ
Microwave Cleaning Tips
AI

Microwave Cleaning Tips: रसोई में माइक्रोवेव आज हर घर की जरूरत बन चुका है. इसमें खाना गर्म करना आसान होता है, लेकिन इसकी सफाई अक्सर नजरअंदाज हो जाती है. धीरे-धीरे इसके अंदर तेल, मसाले और खाने के छींटे जम जाते हैं, जिससे बदबू आने लगती है. कई बार माइक्रोवेव खोलते ही अजीब सी स्मेल आती है जो पूरे किचन का माहौल खराब कर देती है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि इसे साफ करना मुश्किल होगा. लेकिन कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स की मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के सिर्फ 5 मिनट में माइक्रोवेव को चमका सकते हैं.

नींबू और पानी का आसान तरीका

एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में पानी लें और उसमें नींबू के कुछ टुकड़े डाल दें. अब इसे 3-4 मिनट तक माइक्रोवेव करें. इससे भाप बनेगी जो अंदर जमी गंदगी और चिकनाई को ढीला कर देगी. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ लें.

सिरका करेगा कमाल

सफेद सिरका बदबू हटाने में काफी असरदार होता है. एक बाउल में पानी और 2 चम्मच सिरका मिलाकर 4-5 मिनट तक गर्म करें. इससे ग्रीस और स्मेल दोनों खत्म हो जाती हैं और माइक्रोवेव फ्रेश हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Tips To Keep Floor Cool At Home: गर्मी में फर्श को ठंडा रखने के लिए आजमाएं आसान उपाय, पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

बेकिंग सोडा से जिद्दी दाग गायब

अगर माइक्रोवेव में पुराने दाग हैं तो बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर दाग वाली जगह पर लगाएं. 5 मिनट बाद गीले कपड़े से साफ करें. इससे दाग आसानी से निकल जाते हैं.

डिशवॉश लिक्विड का का करें इस्तेमाल 

गर्म पानी में थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर स्पंज से माइक्रोवेव के अंदर हल्के हाथ से साफ करें. इससे तेल और गंदगी तुरंत हट जाती है.

ग्लास प्लेट की सफाई भी जरूरी

माइक्रोवेव की अंदर वाली ग्लास प्लेट को बाहर निकालकर साबुन वाले पानी से धोएं. इसे सूखाकर वापस रखें. इससे पूरी सफाई बेहतर हो जाती है.

रोजाना सफाई की आदत डालें

हर इस्तेमाल के बाद माइक्रोवेव को हल्के कपड़े से पोंछना चाहिए. इससे गंदगी जमने का मौका नहीं मिलता और बदबू भी नहीं आती.

सफाई करते समय रखें ध्यान

माइक्रोवेव साफ करने से पहले बिजली का स्विच बंद करें. ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें और तेज केमिकल क्लीनर से बचें. इससे मशीन खराब हो सकती है.

इन आसान ट्रिक्स की मदद से आप बिना रगड़े माइक्रोवेव को साफ और चमकदार बना सकते हैं. साफ माइक्रोवेव न सिर्फ किचन को हाइजीनिक रखता है बल्कि खाना भी सुरक्षित बनाता है.

लेखक के बारे में
img
रुचि पंत
कंटेंट एसोसिएट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Microwave Cleaning Tips, How To Clean A Microwave Oven, Microwave Oven Ko Kaise Saaf Karein, How To Clean A Microwave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com