विज्ञापन

सफेद बालों को करना है काला? आजमाएं चाय पत्ती से बनी Natural Dye, जान लें बनाने का तरीका

आज हम आपको सफेद बालों को काला करने के लिए नेचुरल हेयर डाई बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसको बनाने के लिए घर में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है.

सफेद बालों को करना है काला? आजमाएं चाय पत्ती से बनी Natural Dye, जान लें बनाने का तरीका
घर पर नेचुरल डाई कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

आजकल अधिकतर लोग अपने सफेद बालों से परेशान हैं. ये समस्या आजकल कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है. इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और प्रदूषण समेत अन्य कई कारण माने जाते हैं. सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाली डाई का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन इनसे कभी-कभी मनमुताबिक नतीजा देखने को नहीं मिलता. साथ ही केमिकल मौजूद होने के कारण साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे ही बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको चाय पत्ती से नेचुरल डाई बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसमें किसी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं होता है, साथ ही फायदा भी देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका...

नेचुरल हेयर डाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • चम्मच चाय की पत्ती
  • कलौंजी
  • बादाम
  • हल्दी
  • करी पत्ता
  • लोहे की कड़ाही या तवा

कैसे बनाएं?

इस नेचुरल हेयर डाई को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप 1 बादाम, 2 चम्मच चाय की पत्ती, 1 चम्मच कलौंजी को लोहे की कड़ाही या तवे पर डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. अब आधा कप पानी लें और उसमें मिश्रण का 1 चम्मच डाल दें. इसके बाद इस पूरे पानी को तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए. फिर कड़ाही में बाकी मिश्रण को धीमी आंच पर भूनें जब तक रंग काला न हो जाए. इसके बाद इसमें 1 चम्मच हल्दी डालें और साथ में भून लें. अब पूरे मिक्सचर में 2 मुट्ठी सूखे करी पत्ता डाल दें और सभी को अच्छे से भून लें.

अब बादाम को लें और गैस पर जलाएं. फिर जले हुए बादाम से कड़ाही में मौजूद सभी चीजों को जलाएं और फिर थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से कूट लें और छन्नी से छान लें. इससे आपका डाई पाउडर बनकर तैयार हो जाएगा. इसका पेस्ट बनाने के लिए पाउडर में नारियल तेल डालें और अच्छे से मिक्स कर लें. 

कैसे करें इस्तेमाल?

तैयार किए गए पेस्ट को लें और अपने सफेद बालों पर लगाएं. इसके बाद 5 मिनट के लिए लगा रहने दें. बालों को धोने के लिए उस पानी का इस्तेमाल करें जो उबाल कर बनाया था. इस उबले हुए पानी में शैंपू और 1 विटामिन ई कैप्सूल डालें और फिर हेयर वॉश करें. ऐसा करने से आपके बाल नेचुरली काले हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नया स्किनकेयर रूटीन शुरू करने जा रहे हैं? पहले जान लें एक्सपर्ट की ये 10 बातें

यह भी पढ़ें: Dia Mirza ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, जानें क्या करने से 44 की उम्र में 24 साल जैसी यंग दिखती है उनकी स्किन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com