हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए अच्छा स्किनकेयर रूटीन होना बेहद जरूरी है. इसके लिए मार्किट में कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. अब, अगर आप भी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए नया स्किनकेयर रूटीन शुरू करने जा रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में स्किन की डॉक्टर ने 10 जरूरी बातें बताई हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर आप नया स्किनकेयर रूटीन शुरू कर रहे हैं, तो आपको इन बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. आइए जानते हैं-
नंबर 1- स्किन को ठीक होने में समय लगता है
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, स्किनकेयर का असर एक-दो दिन में दिखना शुरू नहीं होता है. इसलिए किसी नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद ये उम्मीद बिल्कुल न रखें कि चेहरे पर उसका असर तुरंत दिखने लगेगा. जब आप कोई भी प्रोडक्ट अपनी स्किन पर लगाते हैं, तो उसे असर दिखाने में कम से कम तीन महीने लग सकते हैं. इसलिए थोड़ा धैर्य रखें और हर कुछ दिनों में अपना रूटीन न बदलें.
नंबर 2- सनस्क्रीन लगाना न भूलेंसनस्क्रीन स्किनकेयर का सबसे जरूरी हिस्सा है. ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी रेज से बचाने में मदद करती है. इसलिए सनस्क्रीन को अपने स्किनकेयर रूटीन में जरूर शामिल करें.
नंबर 3- क्लींजिंग सही तरह से करेंडर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, हेल्दी स्किन के लिए चेहरे को साफ रखना जरूरी है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप अपनी स्किन को बार-बार धोना या बहुत जोर से रगड़ना शुरू कर दें. इसकी जगह ऐसा क्लींजर चुनें जो स्किन को बिना ज्यादा ड्राई किए, गंदगी और एस्ट्रा ऑयल को साफ कर दे.
नंबर 4- एक साथ बहुत सारे प्रोडक्ट न लगाएंकई लोग जल्दी रिजल्ट पाने के लिए एक साथ कई एक्टिव प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं. इससे फायदा होने के बजाय उल्टा नुकसान हो सकता है. स्किन में जलन, रेडनेस और ड्राईनेस की परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए शुरुआत में कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करें. फिर जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे नए प्रोडक्ट जोड़ते रहें.
नंबर 5- नेचुरल चीजें हमेशा सेफ नहीं होतींकिसी चीज पर 'नेचुरल' लिखा होने का मतलब ये नहीं है कि वो हर किसी की स्किन के लिए सही होगी. कुछ नेचुरल चीजों से भी एलर्जी या जलन हो सकती है. इसलिए सिर्फ नाम देखकर किसी चीज को चेहरे पर न लगाएं.
नंबर 6- महंगा प्रोडक्ट ही अच्छा नहीं होताअच्छी स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट खरीदना जरूरी नहीं है. ऐसा रूटीन बनाएं जो आपकी जेब पर ज्यादा बोझ न डाले और जिसे आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें. महंगे प्रोडक्ट खरीदकर कुछ दिनों बाद छोड़ देने से बेहतर है कि आप नियमित रूप से सही प्रोडक्ट लगाते रहें.
नंबर 7- अपनी स्किन टाइप समझेंडर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, हर व्यक्ति की स्किन एक जैसी नहीं होती. किसी की स्किन ऑयली होती है, किसी की ड्राई और किसी की कॉम्बिनेशन. इसलिए अपनी स्किन को समझकर ही प्रोडक्ट चुनें. जो प्रोडक्ट किसी और को सूट करता है, जरूरी नहीं कि वह आपको भी सूट करे.
नंबर 8- रोजाना रूटीन फॉलो करना जरूरी हैस्किनकेयर में सबसे जरूरी चीज है नियमितता. आपको हर बार नया और ट्रेंडिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. इससे अलग रोज सही तरीके से बेसिक रूटीन फॉलो करने से ज्यादा फायदा मिलता है.
नंबर 9- शुरुआत हमेशा बेसिक चीजों से करेंअगर आप पहली बार स्किनकेयर शुरू कर रहे हैं तो बहुत सारी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है. शुरुआत में एक अच्छा क्लींजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन काफी हैं. जब यह रूटीन आपकी आदत बन जाए, तब अपनी जरूरत के हिसाब से दूसरे प्रोडक्ट शामिल किए जा सकते हैं.
नंबर 10- स्किनकेयर कोई जादू नहीं हैइन सब से अलग डॉक्टर पंथ बताती हैं, स्किनकेयर से रातोंरात आपका चेहरा नहीं बदलेगा. इसलिए धैर्य रखें और अपनी स्किन को धीरे-धीरे बेहतर होता हुआ देखें.
यह भी पढ़ें- मुझे कैसे पता चलेगा कि कौन सा फाउंडेशन मेरे लिए सही है? स्किन एक्सपर्ट से जानें इस सवाल का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं