विज्ञापन

Dia Mirza ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, जानें क्या करने से 44 की उम्र में 24 साल जैसी यंग दिखती है उनकी स्किन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने अपनी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Dia Mirza ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, जानें क्या करने से 44 की उम्र में 24 साल जैसी यंग दिखती है उनकी स्किन
क्या है Dia Mirza की ग्लोइंग स्किन का राज?
(Photo Credit- @diamirzaofficial/Instagram)

सेलिब्रिटीज की हमेशा हेल्दी और ग्लोइंग दिखने वाली स्किन का राज हर कोई जानना चाहता है. अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर उनके फेवरेट सितारें ऐसा क्या करते हैं कि 40-45 की उम्र में भी उनकी स्किन इतनी फ्लॉलेस और खूबसूरत दिखती है. चेहरे पर हमेशा एक चमक रहती है. अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने अपनी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि 44 की उम्र में भी उनकी त्वचा इतनी यंग और फ्रेश कैसे दिखती है. आइए जानते हैं इसके लिए दिया क्या करती हैं- 

क्या है Dia Mirza की ग्लोइंग स्किन का राज? 

NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान दिया मिर्जा ने बताया, अपनी स्किन के लिए वे कोई महंगा ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं लेती हैं. इससे अलग वे अपनी रोज की लाइफस्टाइल में कुछ खास बातों का ध्यान रखती हैं. एक्ट्रेस ने NDTV से बातचीत में अपनी इन आदतों के बारे में बताया.

खूब पानी पीना है जरूरी

दिया मिर्जा बताती हैं, पानी उनकी स्किनकेयर का सबसे जरूरी हिस्सा है. वे खुद को हमेशा हाइड्रेट रखने की कोशिश करती हैं. उनका मानना है कि शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए. तभी चेहरे पर भी एक चमक बनी रहती है. 

खाने में होना चाहिए जरूरी पोषण

एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि वे रोज ऐसा खाना खाना पसंद करती हैं जिससे शरीर को सही पोषण मिले. उनकी डाइट में सब्जियां और फल जरूर शामिल होते हैं. दिया बहुत ज्यादा तला हुआ खाना, खासकर डीप फ्राइड फूड, खाने से बचती हैं. उनका मानना है कि जब शरीर को अच्छा खाना मिलता है तो उसका असर हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी दिखाई देता है.

रोज एक्सरसाइज और मेडिटेशन

एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती हैं. वे नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं. इसके साथ ही मेडिटेशन भी उनकी रोज की आदतों में शामिल है. दिया बताती हैं कि सिर्फ शरीर को फिट रखना ही काफी नहीं है. दिमाग को शांत और तनाव से दूर रखना भी जरूरी है. इसलिए वे अपनी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देती हैं.

8 घंटे की नींद को नहीं करतीं नजरअंदाज

अच्छी नींद भी दिया की हेल्दी लाइफस्टाइल का एक बड़ा हिस्सा है. वे हर रात करीब 8 घंटे सोने की कोशिश करती हैं.

स्किनकेयर रखती हैं बिल्कुल सिंपल

वहीं, स्किनकेयर को लेकर बात करते हुए अदाकारा बताती हैं कि उनका रूटीन काफी सिंपल है. वे कोई बहुत लंबा या मुश्किल स्किनकेयर रूटीन फॉलो नहीं करती हैं. लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखती हैं कि वे सोने से पहले अपने मेकअप को अच्छी तरह रीमूव करें.  

दिया ने बताया कि उनकी स्किन बहुत सेंसिटिव है. इसलिए वह चेहरे पर कोई भी प्रोडक्ट लगाने से पहले काफी सावधानी रखती हैं और हमेशा ऐसे प्रोडक्ट्स चुनने की कोशिश करती हैं जो स्किन पर ज्यादा असर न डालें. इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर एक्ट्रेस अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं. ऐसे में आप भी इन आदतों को अपनाकर अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं और स्किन को हेल्दी-ग्लोइंग बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- मुझे कैसे पता चलेगा कि कौन सा फाउंडेशन मेरे लिए सही है? स्किन एक्सपर्ट से जानें इस सवाल का जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dia Mirza, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com