विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा विटामिन डी कम है? विटामिन डी के लिए क्या पीना चाहिए, ये है Vitamin D की कमी पता करने का आसान तरीका

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से दुनिया भर में करोड़ों लोग जूझ रहे हैं. विटामिन डी की कमी का पता लगाने के लिए थकान, कमजोरी, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, बाल झड़ने और बार-बार संक्रमण होने जैसे लक्षणों को पहचानना पहला कदम है.

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा विटामिन डी कम है? विटामिन डी के लिए क्या पीना चाहिए, ये है Vitamin D की कमी पता करने का आसान तरीका
शरीर में विटामिन डी क्यों कम होता है?
File Photo

Vitamin D Deficiency: हेल्दी और फिट शरीर के लिए विटामिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगxर, दिनभर थकान या फिर चक्कर आते हैं, कुछ भी खाने पीने का मन नहीं करता है, मन उदास रहता है और शरीर में कमजोरी महसूस होती है, तो यह किसी बीमारी के लक्षण नहीं, बल्कि विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है. ऐसे में अब आप कहेंगे कि ये लक्षण तो कई अन्य समस्याओं के कारण भी दिखाई देते हैं, लेकिन मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा विटामिन डी कम हो रहा है. इसके अलावा विटामिन डी के लिए क्या पीना चाहिए? आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सलीम जैदी ने बताया कि विटामिन डी की कमी होने से शरीर पर क्या असर पड़ता है. विटामिन डी की कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- क्या सर्दियों में नींबू पानी पी सकते हैं? नींबू की तासीर ठंडी होती है या गर्म, स्टडी से जानिए नींबू पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए

कैसे पता चलेगा कि मेरा विटामिन डी कम है?

डॉ. सलीम जैदी के मुताबिक, विटामिन डी की कमी से दुनिया भर में करोड़ों लोग जूझ रहे हैं. विटामिन डी की कमी का पता लगाने के लिए थकान, कमजोरी, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, बाल झड़ने और बार-बार संक्रमण होने जैसे लक्षणों को पहचानना पहला कदम है. हालांकि, कमी की पुष्टि केवल डॉक्टर द्वारा किए गए 25-हाइड्रोक्सी विटामिन डी रक्त परीक्षण से ही हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV
विटामिन डी की कमी के लक्षण

डॉ. सलीम जैदी के मुताबिक, विटामिन डी सिर्फ हड्डियों के लिए ही जरूरी नहीं होता, बल्कि यह मांसपेशियों के साथ-साथ दिमाग के लिए भी बहुत जरूरी होता है. इसकी कमी का मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है. अक्सर डेली लाइफ में विटामिन डी की कमी के चलते कई लक्षण नजरअंदाज कर दिया जाता है, जो आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

थकान और कमजोरी

शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होना विटामिन डी की कमी का कारण बन सकता है. शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण आप लगातार थका हुआ और सुस्त महसूस कर सकते हैं, भले ही आपको पर्याप्त नींद मिल रही हो.

हड्डियों और जोड़ों में दर्द

विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण के लिए महत्वपूर्ण है. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे पीठ के निचले हिस्से, पैरों और पसलियों में दर्द हो सकता है.

मांसपेशियों में कमजोरी

विटामिन डी मांसपेशियों के काम के लिए भी जरूरी है. इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन और दर्द हो सकता है.

मूड में बदलाव

विटामिन डी मस्तिष्क के कार्य और मूड को कंट्रोल करने में भूमिका निभाता है. इसकी कमी से डिप्रेशन और मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

बालों का झड़ना

विटामिन डी की गंभीर कमी बालों के झड़ने से जुड़ी हो सकती है.

विटामिन डी के लिए क्या पिएं

विटामिन डी के लिए सबसे अच्छा सोर्स सूरज की धूप होती है. इसके अलावा कुछ फूड्स के सेवन से भी विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है. दरअसल, विटामिन डी सीधे तौर पर किसी पीने की चीज में नहीं पाया जाता, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों से फोर्टिफाइड ड्रिंक्स इसके अच्छे स्रोत हो सकते हैं. गाय का दूध और अन्य डेयरी उत्पाद अक्सर विटामिन डी से फोर्टिफाइड होते हैं. इसके अलावा सोया, बादाम या जई का दूध भी अक्सर विटामिन डी से फोर्टिफाइड होता है. अंजीर भी विटामिन डी का अच्छा स्रोत है. बादाम के साथ इसका शेक बनाकर पिया जा सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com