चेहरे पर झाइयां होना एक आम समस्या है. खासकर महिलाएं इससे ज्यादा परेशान रहती हैं. झाइयां होने पर गाल, माथे और नाक के आसपास भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं. अब, एक बार होने पर झाइयों को पूरी तरह तो साफ नहीं किया जा सकता है, लेकिन सही स्किन केयर की मदद से ये काफी कम जरूर हो सकती हैं. इसी को लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने झाइयों को कम करने के लिए कुछ खास टिप्स शेयर की हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
झाइयों को कम करने के लिए क्या करें?
रोज सनस्क्रीन लगाना है जरूरीडर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर आप झाइयां को कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उन्हें कंट्रोल करना जरूरी है. इसके लिए रोज SPF 50 और PA+++ वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं. सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से झाइयां और डार्क होने लगती हैं. ऐसे में सबसे पहले जितना हो सके धूप से बचें और रोज सनस्क्रीन लगाएं. घर के अंदर भी अगर धूप आती है, तो सनस्क्रीन लगाकर रखें.
ज्यादा गर्मी से भी बचेंझाइयां सिर्फ धूप से ही नहीं, बल्कि ज्यादा गर्मी के संपर्क में आने से भी बढ़ सकती हैं. अगर आप लंबे समय तक गर्म चूल्हे के पास खड़ी रहती हैं, तो त्वचा पर इसका भी असर पड़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि गर्मी के संपर्क में ज्यादा देर तक न रहें.
सही क्रीम और सीरम का करें इस्तेमालस्किन एक्सपर्ट बताती हैं, झाइयों को कम करने के लिए ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स मदद कर सकते हैं, जिनमें कोजिक एसिड, अल्फा आर्बुटिन, एजेलिक एसिड, ट्रानेक्सैमिक एसिड और नियासिनामाइड जैसे इंग्रेडिएंट्स हों. ये इंग्रेडिएंट्स स्किन में मेलानिन के प्रोडक्शन को कम करने में मदद करते हैं. इससे भी चेहरे पर दाग-धब्बे कम नजर आते हैं और स्किन साफ होने लगती है.
स्क्रब न करेंकई लोग झाइयां जल्दी हटाने के लिए अलग-अलग स्क्रब का इस्तेमाल करने लगते हैं. ऐसा करने से बचें. इससे भी झाइयां और बढ़ सकती हैं. स्क्रबिंग से स्किन पर मौजूद निशान और ज्यादा डार्क होने लगते हैं. इससे अलग आप ग्लाइकोलिक एसिड और लैक्टिक एसिड सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये स्किन की ऊपरी परत पर मौजूद मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं. इससे भी स्किन साफ नजर आती है.
इस बात का रखें ध्यानडर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, ये प्रोडक्ट्स झाइयों को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए कोई भी प्रोडक्ट लगाने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. एक साथ सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें. आप अपनी स्किन के टाइप को देखते हुए इन प्रोडक्ट्स को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर और सही स्किन केयर फॉलो कर आप झाइयां को काफी हद तक कम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- लेदर की जैकेट को कैसे साफ करें? जानें जैकेट को साफ करने का सबसे सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं