चेहरे पर डबल चिन दिखने से कई लोग परेशान रहते हैं. इससे चेहरे की शेप बिगड़ जाती है और व्यक्ति अपनी उम्र से बड़ा दिखने लगता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं यानी आपकी भी डबल चिन है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फिजियोथेरेपिस्ट अभिषेक चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने डबल चिन कम करने के लिए एक खास जापानी तरीके के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
डबल चिन कम करने का जापानी तरीका
डॉक्टर अभिषेक चड्ढा बताते हैं, जापानी लोग अपनी डबल चिन को कम करने के लिए एक खास मसाज करते हैं. इसे कोबिडो मसाज कहा जाता है. कोबिडो 500 साल पुरानी मसाज तकनीक है, जो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करती है, साथ ही इससे चेहरा कुछ समय के लिए फ्रेश और टाइट नजर आ सकता है.
कैसे करें ये मसाज?सबसे पहले गर्दन से शुरू करें
इस मसाज को करने के लिए सबसे पहले आराम से सीधे बैठ जाएं. अब, अपने दोनों हाथों की हथेलियों को गर्दन के नीचे रखें. इसके बाद अपनी उंगलियों से स्किन को थोड़ा पकड़ते हुए गर्दन से ठुड्डी की तरफ ऊपर की ओर मसाज करें. ध्यान रखें कि ऐसा करते हुए आपको हाथों से ज्यादा दबाव नहीं डालना है. ऐसा कम से कम आठ बार करें. मसाज करते समय त्वचा को बहुत जोर से नहीं खींचें.
ठुड्डी के नीचे करें हल्की मसाजअब, दोनों हथेलियों को ठुड्डी के नीचे रखें. इसके बाद हाथों से ऊपर की ओर प्रेशर बनाते हुए धीरे-धीरे एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाएं. ऐसा कम से कम 5 बार करें.
फिजियोथेरेपिस्ट कहते हैं, आपको रोज इन दो स्टेप्स को फॉलो करना है. ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में कमाल का असर देखने को मिल सकता है. आपकी स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, आपको अपने चेहरे पर एक अलग प्रेशनेस नजर आएगी, साथ ही इससे जल्द ही आपकी डबल चिन काफी कम होने लगेगी और जॉलाइन शार्प दिखेगी. ऐसे में आप भी अपनी डबल चिन को कम करने के लिए इस आसान से तरीके को आजमाकर देख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- होंठ बार-बार फट जाते हैं तो क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया होंठों को हमेशा सॉफ्ट रखने का असरदार तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं