कई लोगों की शिकायत होती है कि उनकी कमर पर हर थोड़े दिनों में छोटे-छोटे लाल दाने जैसे हो जाते हैं. कई बार इन दानों में खुजली का एहसास भी परेशान करता है. वहीं, खुजाने पर पीठ पर इनके निशान रह जाते हैं. अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो बता दें कि पीठ पर होने पर इस तरह के दानों को बैक एक्ने कहा जाता है. इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शैट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने बैक एक्ने होने का कारण और इनसे छुटकारा पाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
पीठ पर क्यों होते हैं छोटे-छोटे दाने?
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, बैक एक्ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे-
- अगर आपको सिर में डैंड्रफ या सेबोरिक डर्मेटाइटिस की समस्या है, तो इससे बैक एक्ने हो सकते हैं.
- बहुत टाइट कपड़े पहनने से बैक पर एक्ने हो जाते हैं, खासकर जिम में या एक्सरसाइज करते हुए टाइट कपड़े पहनने पर फ्रिक्शन से बैक एक्ने की परेशानी बढ़ने लगती है.
- बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने से भी बैक एक्ने की परेशानी हो सकती है.
- पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन और ज्यादा ऑयल बनाने वाली ग्लैंड्स के कारण भी पीठ पर एक्ने हो सकते हैं.
- वहीं, महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, PCOS या शरीर में एंड्रोजन हार्मोन बढ़ने की स्थिति में बैक एक्ने की समस्या हो सकती है.
इस सवाल का जवाब देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, पीठ पर दाने होने पर सबसे पहले त्वचा को साफ और सूखा रखना जरूरी है. बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें और खासकर वर्कआउट के बाद पसीने से भीगे हुए कपड़ों को उतार दें. आप वर्कआउट के बाद नहा भी सकते हैं. ऐसा करने से स्किन से जुड़ी और भी कई परेशानियां नहीं होती हैं.
इससे अलग आप बैक एक्ने पर बेंजॉयल पेरोक्साइड या सैलिसिलिक एसिड वाले स्किन केयर प्रोडक्ट लगा सकते हैं. बेंजॉयल पेरोक्साइड स्किन पर मौजूद एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है. वहीं, सैलिसिलिक एसिड स्किन पोर्स को साफ करने और एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है, जिससे भी एक्ने की परेशानी नहीं होती है.
अगर कमर पर ज्यादा एक्ने हों तो क्या करें?रश्मि शैट्टी बताती हैं, अगर आपकी कमर पर बहुत ज्यादा एक्ने हैं, तो आप एक्सपर्ट की सलाह के बाद कुछ समय के लिए एंटीबायोटिक या एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा दे सकते हैं. वहीं, अगर दाने बार-बार हो रहे हैं, दर्दनाक हैं या बेंजॉयल पेरोक्साइड और सैलिसिलिक एसिड लगाने के बाद भी ठीक नहीं हो रहे, तो एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- क्या लड़कियों को चेहरे के बाल शेव करने चाहिए? स्किन एक्सपर्ट ने बताया शेविंग के बाद स्किन पर क्या होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं