धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चार महीने बाद भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन योग निद्रा से जागते हैं. इस साल यह पावन दिन 20 नवंबर 2026 को आ रहा है, इसी के साथ ही चातुर्मास खत्म होता है और शादी ब्याह जैसे शुभ कामों का मुहूर्त शुरू होगा. कई घरों में इसी दिन तुलसी जी और शालिग्राम जी का विवाह कराया जाता है, जबकि कुछ जगहों पर अगले दिन यानी द्वादशी को यह रस्म होती है. माना जाता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान जितना पुण्य मिलता है. अगर आप घर में पूजा या विवाह करने की सोच रहे हैं, तो सबसे ये जान लें कि आपको क्या-क्या समान चाहिए होगा.
देवउठनी एकादशी की पूजा का सामान:
- पूजा के लिए एक साफ थाली रखें.
- पीले और लाल फूल साथ लें, विष्णु जी को पीले और लक्ष्मी जी को लाल फूल चढ़ाना अच्छा माना जाता है.
- लोटे में थोड़ा गंगाजल मिला पानी तैयार रखें, एकादशी पूजन में देवताओं को स्नान आदि कराने के लिए जरूरी है.
- आरती के लिए घी का दीपक जलाएं.
- धूप या अगरबत्ती जलाने से घर का माहौल शांत और सकारात्मक लगता है.
- थोड़ी हल्दी भी जरूर रखें, पूजा में इसका खास महत्व होता है.
- भगवान विष्णु को कलावा अर्पित किया जाता है.
- पीले रंग का जनेऊ अर्पित करना भी काफी शुभ माना जाता है.
- इस दिन चावल का प्रयोग का उपयोग माना होता है, इसलिए तिल का इस्तेमाल करना चाहिए.
तुलसी विवाह में क्या-क्या लगता है?
- लाल चुनरी, बिंदी, चूड़ियां, सिंदूर और मेहंदी चाहिए होगी.
- पीला कपड़ा, चंदन, तुलसी के पत्ते और फूलों की माला चाहिए होगी.
- मंडप सजाने के लिए चार गन्ने, केले के पत्ते, फूल, माला, लाल कपड़ा और रंगोली.
- शादी की रस्म के लिए वरमाला, गठबंधन का कपड़ा, पान, सुपारी, नारियल और दक्षिणा.
- रोली, अक्षत, हल्दी, कलावा, काले तिल, रुई, घी, जनेऊ, हल्दी की गांठ, आम के पत्ते, इत्र, कलश, पंचामृत और कपूर की जरूरत होगी.
- भोग में फल, मिठाई, बताशे, पंचमेवा, मिश्री और घर के बने सात्विक पकवान रखें.
इसे भी पढ़ें: तुलसी विवाह पर कर लें ये 1 काम, एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने बताया बिगड़े रिश्ते में भी लौट आएगी मिठास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं