How to Make Aprajita Anti Aging Cream: बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन दिखाई देना आम बात है. ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार इनसे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में कुछ नेचुरल चीजें भी स्किन की केयर में मददगार साबित हो सकती हैं. इन्हीं में से एक है अपराजिता का फूल, जिसे बटरफ्लाई पी फ्लावर भी कहा जाता है. स्किन के लिए ये फूल बेहद फायदेमंद माना जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर अपराजिता के फूल से एंटी-एजिंग नाइट क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे त्वचा तो चमकेगी ही साथ में झुर्रियों से भी छुटकारा मिलेगा. आइए जानते हैं पूरा तरीका...
अपराजिता नाइट क्रीम बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 8-10 अपराजिता के फूल
- 2 कप पानी
- 1 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 3-4 बूंद बादाम का तेल
- 2 विटामिन E कैप्सूल
कैसे बनाएं अपराजिता नाइट क्रीम?
अपराजिता नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले अपराजिता के फूलों की पंखुड़ियों को अलग कर लें. फिर इन्हें पानी में डालकर करीब 10 मिनट तक गर्म करें. जब पानी का रंग गहरा नीला हो जाए, तो मिश्रण को छान लें. अब इस पानी में कॉर्न फ्लोर मिलाकर डबल बॉयलर की मदद से पकाएं. मिश्रण के गाढ़ा होने पर उसे ठंडा होने दें. एक अलग कटोरी में एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं. इस मिश्रण को तैयार अपराजिता जेल में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपकी होममेड नाइट क्रीम तैयार है.

कैसे करें इस्तेमाल?
रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद क्रीम को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. क्रीम को रातभर स्किन पर लगा रहने दें. इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस हो सकती है.
अपराजिता फूल क्यों है फायदेमंद?
अपराजिता एक औषधीय पौधा माना जाता है, जिसके नीले और सफेद रंग के फूल होते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे स्किन केयर में इस्तेमाल करते हैं.
यह भी पढ़ें: सिर में बार-बार खुजली होती है तो इस पानी से धो लें बाल, आचार्य मनीष ने बताया रामबाण नुस्खा
यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं विटामिन सी सीरम? लगाते ही कुछ दिनों में दिखने लगेगा ग्लो, बस जान लें ये जरूरी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं