विज्ञापन

तेज धूप और उमस के बीच कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल? अपनाएं ये आसान टिप्स

मानसून में तेज धूप और उमस के बीच स्किन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. बारिश के बाद निकली अचानक धूप से कई बार लोगों को चिपचिपाहट, जलन, रेडनेस, टैनिंग या पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर स्किन का खास ख्याल रखा जा सकता है.

तेज धूप और उमस के बीच कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल? अपनाएं ये आसान टिप्स
धूप और उमस के बीच कैसे रखें स्किन का ख्याल?
Photo Credit: NDTV

मानसून में कई दिनों तक बादल, बारिश और हवा में नमी रहने के बाद अचानक तेज धूप निकलना सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं है, बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी एक तरह का एनवायरमेंटल शिफ्ट है. ऐसे समय में कई लोगों को अचानक स्किन में चिपचिपाहट, जलन, रेडनेस, टैनिंग या पिगमेंटेशन ज्यादा महसूस होने लगती है. इसका कारण यह नहीं है कि बारिश के बाद निकलने वाली धूप अपने आप ज्यादा नुकसानदायक हो जाती है, बल्कि लंबे समय तक उमस के बाद त्वचा को अचानक तेज गर्मी और यूवी किरणों का सामना करना पड़ता है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं. इसकी जानकारी पैसिफिक वनहेल्थ हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मोलिशा भंडारी ने दी है.

मानसून के बाद धूप निकलने से स्किन पर क्या असर होता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार मानसून के दौरान उमस ज्यादा होने से स्किन पर पसीना और तेल लंबे समय तक मौजूद रहता. इससे पोर्स बंद होने, एक्ने और इर्रिटेशन बढ़ जाती है. फिर जब इसी दौरान तेज धूप निकलती है, तो UV रेडिएशन के साथ गर्मी और पसीना स्किन पर अतिरिक्त स्ट्रेस डाल देते हैं. ऐसे में जिन लोगों की त्वचा पहले से सेंसिटिव है या जिन्हें एक्ने और पिगमेंटेशन की समस्या है, उनमें यह बदलाव ज्यादा दिखाई देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

बादल वाले दिनों में भी स्किन केयर जरूरी

एक्सपर्ट बताती हैं कि मानसून में बादल होने के बावजूद भी UV एक्सपोजर होता रहता है. ऐसे में कई लोग बादलों वाले दिनों में स्किनकेयर को नजरअंदाज कर देते हैं और फिर अचानक धूप निकलने पर लंबे समय तक बाहर रहने से टैनिंग या पिगमेंटेशन बढ़ सकती है.

इन टिप्स का रखें ध्यान

  • मौसम बदलते ही स्किनकेयर रुटीन को बार-बार बदलने से बचना चाहिए.
  • तेज धूप के बाद चेहरे पर बार-बार स्क्रबिंग और एक्सफोलिएशन करने से बचना चाहिए.
  • ऐसे मौसम में स्किन को ज्यादा ट्रीटमेंट की नहीं, बल्कि कंसिस्टेंसी और प्रोटेक्शन की जरूरत होती है.
  • चेहरे को बहुत ज्यादा धोने या पसीना आने पर बार-बार रगड़ने के बजाय जेंटल क्लींजिंग करें.
  • बाहर निकलते समय ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
  • अगर बारिश के बाद धूप निकलते ही स्किन पर लगातार रेडनेस, खुजली, जलन या तेजी से बढ़ती पिगमेंटेशन दिखाई दे, नजरअंदाज न करें.

यह भी पढ़ें: क्या रोजमेरी का तेल लगाने से बाल जल्दी लंबे हो सकते हैं? जानें इस तेल के फायदे और बालों में कितनी देर तक लगाएं 

यह भी पढ़ें: Collar Blouse Design: गोल गले से हो गई हैं बोर? साड़ी के साथ ट्राई करें ये 8 ट्रेंडी कॉलर ब्लाउज डिजाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Skincare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com