विज्ञापन

Collar Blouse Design: गोल गले से हो गई हैं बोर? साड़ी के साथ ट्राई करें ये 8 ट्रेंडी कॉलर ब्लाउज डिजाइन

Saree Blouse Design: गोल गले के ब्लाउज से बोर हो गई हैं तो कॉलर ब्लाउज ट्राई करें. इसके अलावा हाई कॉलर, बटन, कढ़ाई, लेस और बैक डिजाइन वाले ये स्टाइल साड़ी लुक को मॉडर्न बनाएंगे.

Collar Blouse Design: गोल गले से हो गई हैं बोर? साड़ी के साथ ट्राई करें ये 8 ट्रेंडी कॉलर ब्लाउज डिजाइन
हाई कॉलर ब्लाउज लुक को थोड़ा एलिगेंट बनाता है
ndtv

साड़ी के साथ ब्लाउज का डिजाइन पूरे लुक को बदल सकता है. अगर हर बार गोल या डीप नेक पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार कॉलर ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं. यह सिंपल साड़ी को भी स्मार्ट और स्टाइलिश लुक देता है. कॉलर को छोटा, हाई या बटन वाला रखकर अपने हिसाब से डिजाइन कराया जा सकता है.

सिंपल कॉलर और हाई कॉलर ब्लाउज

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के अनुसार, सादा साड़ी के साथ प्लेन फैब्रिक वाला छोटा कॉलर ब्लाउज अच्छा लगेगा. ऑफिस या छोटे फंक्शन के लिए यह डिजाइन बढ़िया विकल्प है. साथ ही हाई कॉलर ब्लाउज लुक को थोड़ा एलिगेंट बनाता है. हालांकि छोटी गर्दन वाली महिलाओं को बहुत ऊंचा कॉलर रखने से बचना चाहिए.

बटन वाला और कढ़ाई वाला कॉलर

Latest and Breaking News on NDTV

सामने छोटे बटन के साथ कॉलर ब्लाउज को थोड़ा मॉडर्न टच दिया जा सकता है. कॉटन और सिल्क सााड़ी के साथ यह डिजाइन खूब जंचता है. त्योहार या शादी के लिए कॉलर पर हल्की कढ़ाई, मोती या लेस लगवाई जा सकती है. भारी साड़ी के साथ काम थोड़ा कम रखना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: सफेद बालों को करना है काला? आजमाएं चाय पत्ती से बनी Natural Dye, जान लें बनाने का तरीका

बैक डिजाइन और  कॉन्ट्रास्ट कॉलर

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि सामने से बंद कॉलर रखते हुए पीछे डोरी, बटन या स्टाइलिश कट दिया जा सकताा है. इससे ब्लाउज सिंपल भी लगेगा और ग्लैमरस भी. साथ ही  साड़ी से अलग रंग का कॉलर ब्लाउज को आकर्षक बना सकता है. खासकर प्लेन साड़ी के साथ यह डिजाइन अच्छा लगेगा.

प्रिंटेड और लेस वाला कॉलर

Latest and Breaking News on NDTV

सिंपल साड़ी के साथ प्रिंटेड कॉलर ब्लाउज पहनकर लुक में थोड़ा फन जोड़ा जा सकता है. साथ ही, कॉलर पर पतली लेस या कपड़े की बॉर्डर लगााकर ब्लाउज को खूबसूरत फिनिश दी जा सकती है. गहनों में छोटे झुमके या कड़े रखें तो लुक बैलेंस्ड लगेगा.

 यह भी पढ़ें: मुझे कैसे पता चलेगा कि कौन सा फाउंडेशन मेरे लिए सही है? स्किन एक्सपर्ट से जानें इस सवाल का जवाब, बस शेड देखने से नहीं चलेगा काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blouse Design, Blouse Design Ideas, Blouse Design Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com