चेहरे पर झाइयां, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या कई लोगों को परेशान करती है. इनकी वजह से चेहरे की रंगत भी असमान नजर आने लगती है. ऐसे में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जायफल की मदद से घर पर भी एक फेस पैक तैयार किया जा सकता है. योग गुरु पंकज शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने जायफल, हल्दी और एलोवेरा से फेस क्रीम बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.
जायफल से कैसे तैयार करें फेस क्रीम
योग गुरु पंकज शुक्ला के अनुसार, इस घरेलू फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको जायफल, दूध, हल्दी, एलोवेरा जेल, मुलेठी पाउडर और चंदन पाउडर की जरूरत होगी. इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है. सबसे पहले एक जायफल लें और उसे पत्थर पर थोड़े से दूध की मदद से घिस लें. जब इसका क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाए तो इसमें दो से तीन चुटकी हल्दी मिलााएं. अब इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालें. इसके बाद दो से तीन चुटकी मुलेठी पााउडर और चंदन पाउडर मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें.
चेहरे पर कैसे करें इसका इस्तेमाल?
योग गुरु के बताए तरीके के अनुसार, तैयार पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें. इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. हालांकि, पहली बाार इस्तेमााल करने से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. जलन, खुजली या लालिमा होने पर इसका इस्तेमाल न करें.
क्या वाकई झाइयां और पिगमेंटेशन दूर करता है जायफल
बता दें कि जायफल, हल्दी, मुलेठी और चंदन को पारंपरिक रूप से स्किन की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है. हालांकि, इस मिश्रण से झाइयां और पिगमेंटेशन पूरी तरह खत्म होने का कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. जायफल और हल्दी कुछ लोगों की स्किन में जलन या एलर्जी भी पैदा कर सकते हैं. अगर चेहरे पर झाइयां लगाताार बढ़ रही हैं या पिगमेंटेशन लंबे समय से बना हुआ है तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर है. धूप से बचााव के लिए रोजाना एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें- DIY Facepack: अरहर दाल से घर पर बनाएं ये फेसपैक, निखरेगा चेहरा, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
ये भी पढ़ें- 20s, 30s और 40s में कैसे रखें अपनी स्किन का ध्यान? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए अपनी उम्र अनुसार स्किनकेयर रुटीन
ये भी पढ़ें- बगल का कालापन कैसे दूर करें? घर पर बनाएं अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने वाली क्रीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं