Travel Tips: कुछ दिनों में नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है और इसके साथ ही फेस्टिव सीजन शुरू हो जाएगा. इस समय ऑफिस और स्कूलों में काफी छुट्टियां भी रहती हैं जिसके कारण लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं. त्योहारों का समय परिवार या दोस्तों के साथ घूमने और रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेने का अच्छा मौका होता है. लेकिन त्योहारों के दौरान घूमने की जगहों पर भीड़ बढ़ जाती है और आने-जाने, ठहरने और खाने का खर्च भी बढ़ सकता है. ऐसे में अगर थोड़ी तैयारी पहले से कर ली जाए, तो सफर आरामदायक भी हो सकता है और जेब पर ज्यादा भारी भी नहीं पड़ेगा. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने जा रहे हैं जिसकीी मदद से आपका फेस्टिव सीजन में घूमना आसान हो जाएगा. साथ ही खर्चा भी कंट्रोल रहेगा. इसकी जानकारी IATO के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने दी है
1. पहले से करें प्लानिंग
त्योहारों की छुट्टियों में कहीं घूमने का मन है, तो आखिरी समय का इंतजार न करें. अपनी जगह, तारीख और आने-जाने का साधन पहलेे ही तय कर लें. दरअसल, त्योहारों के दौरान ट्रेन, बसों और ठहरने की जगहों में काफी भीड़ रहती है. साथ ही आखिरी समय में टिकट महंगेे हो जाते हैं और मनपसंद जगह मिलना भी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में पहले से तैयारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
2. अपना बजट तय कर लें
एक्सपर्ट के अनुसार घूमने से पहले पूरे खर्च का अंदाजा जरूर लगाएं. आने-जाने, ठहरनेे, खाने, घूमने और खरीदारी के लिए कितना बजट रखना है ये तय कर लें. साथ ही अचानक होने वाले खर्च के लिए कुछ पैसे अलग से जरूर रखें. आने-जाने और स्टे करने की जगहों के अलग-अलग ऑप्शन की कीमतों को कंपेयर करें.
3. समझदारी से करें बुकिंग
टिकट या स्टे करने की जगह फिक्स करने से पहले ये भी देखें कि प्लानिंग बदलने पर पैसे वापस मिलेंगे या नहीं और रद्द करने पर कितना शुल्क लगेगा. स्टे करने की जगह चुनते समय वहां पहुंचने का रास्ता, आने-जाने की सुविधा और आसपास की जगहों की दूरी भी जरूर देखें.
4. जरूरत के हिसाब से सामान रखें
एक्सपर्ट के अनुसार आप जहां जा रहे हैं और वहां क्या करने वाले हैं, उसी के हिसाब से सामान रखें. कंफर्टेबल जूते, मौसम के अनुसार कपड़े, जरूरी दवाइयां, मोबाइल का चार्जर, वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स और रोजमर्रा की जरूरी चीजें साथ रखें. साथ ही अगर आप किसी बड़े त्योहार या मेले में जा रहे हैं, तो सामान कम रखना आपके लिए बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से 7-8 घंटे की ड्राइव पर बसा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, शिमला-मसूरी की भीड़ से दूर मिलेगा सुकून
यह भी पढ़ें: चकराता छोड़ इस हिल स्टेशन का रुख कर रहे पर्यटक, दिल्ली से साढ़े 6 घंटे दूर है ये बर्फीली वादियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं