दीवाली का त्योहार आने वाला है और हर कोई घर की साफ सफाई में बिजी है. घर की पुताई से लेकर डस्टिंग तक लोग कर देते हैं, लेकिन एक चीज है जिसे अकसर नजरअंदाज कर दिया जाता है. वह है दरवाजों के हैंडल की सफाई. सच तो ये है कि दरवाजों के हैंडल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं. रोजाना दरवाजा खोलने और बंद करने के कारण इन पर उंगलियों के निशान, धूल, गंदगी और चिकनाई जम जाती है. इस कारण इससे हैंडल की चमक क होने लगती है और वह बिल्कुल डल व पुराने लगने लगते हैं. अगर आप इस दीवाली घर का हर कोना चमका चुके हैं, तो दरवाजों के हैंडल साफ करना ना भूलें. यहां हम आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं कि इससे आप दरवाजों के हैंडल मिनटों में चमका देंगे.
हल्का गरम पानी में मिलाएं यह चीज
हैंडल पर चिकनाई जम गई है, तो गरम पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें और एक चुटकी डिटर्जेंट डाल लें.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस तरह चमकाएं हैंडल
कॉटन के कपड़े को अच्छे से डूबोर निचोड़ लें. अब हैंडल को कपड़े से रगड़े. आप चाहे तो माइक्रोफाइबर कपड़ा भी ले सकते हैं. गरम पानी की वजह से हैंडल की सारी चिकनाई साफ हो जाएगी.
पीतल के हैंडल कैसे साफ करें
पीतल के हैंडल को आप रगड़ेंगे तो इससे उन पर निशान पड़ जाएंगे. इसके लिए जरूरी है कि आप पीतल के हैंडल को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा, विनेगर यानी सिरका, डिटर्जेंट और गुन गुना पानी लें.
यूं करें सफाई
पीतल के हैंडल को सबसे पहले अच्छे से झाड़ लें, अगर इस पर कुछ चिपका हुआ है तो वह झड़ जाएगा. फिर आपने जो लिक्विड तैयार किया है, उसे कॉट के कपड़े में भिगोकर पोंछ दें. आप देखेंगे कि आपके पीतल के हैंडल एकदम चमक गए हैं.
घर पर तैयार करें हैंडल क्लीनर
आप चाहे तो दरवाजों को साफ करने के लिए हैंडल क्लीनर घर पर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप नेल रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे हैंडल मिनटों में चमक जाएंगे.
यह भी पढ़ें: गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं