विज्ञापन

किसकी कमी से हाइट नहीं बढ़ती है? बच्चों का कद बढ़ाने के लिए क्या करें, हर माता-प‍िता जान लें यह

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट उम्र के हिसाब से सही तरीके से बढ़े, तो आपको बच्चे के खानपान, पोषण, फिजिकल एक्टिविटी और नींद पर ध्यान दें. यहां जानिए कौन से विटामिन की कमी से हाइट नहीं बढ़ती.

किसकी कमी से हाइट नहीं बढ़ती है? बच्चों का कद बढ़ाने के लिए क्या करें, हर माता-प‍िता जान लें यह
कौन से विटामिन से हाइट बढ़ती है?
file photo

हर माता-पिता ऐसे टिप्स और हैक्स ढूंढते रहते हैं, जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद कर सकें. दरअसल, बच्चों की हाइट के लिए सिर्फ अच्छी ग्रोथ ही नहीं, बल्कि सही पोषण भी बहुत जरूरी है. हमारे शरीर में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिनकी कमी होने पर बच्चे की ग्रोथ और हाइट पर असर पड़ सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट उम्र के हिसाब से सही तरीके से बढ़े, तो आपको बच्चे के खानपान, पोषण, फिजिकल एक्टिविटी और नींद पर ध्यान दें. चलिए आपको बताते हैं बच्चे की हाइट कौन से विटामिन की कमी से नहीं बढ़ती और बच्चों के कद की बेहतर ग्रोथ के लिए माता-पिता को क्या करना चाहिए?

हाइट बढ़ाने वाला विटामिन कौन सा है?

बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए विटामिन D सबसे ज्यादा जरूरी होता है. ये विटामिन D हड्डियों को मजबूत बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है. विटामिन D हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत और घनी बनती हैं. विटामिन D का नेचुरल सोर्स में धूप और दूध है.

विटामिन A

हाइट बढ़ाने के लिए विटामिन A बहुत जरूरी होता है. ये सेल ग्रोथ और रिपेयर का काम करता है. ये हड्डियों और मसल्स की ग्रोथ प्रक्रिया को सपोर्ट करता है. विटामिन A के अच्छे सोर्स में गाजर, पपीता और हरी पत्तेदार सब्जियां हैं.

विटामिन C

विटामिन C हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है. ये कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है. कोलेजन हड्डियों की स्ट्रक्चर और ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी प्रोटीन है. विटामिन C खट्टे फलों जैसे- संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च में अधिक होता है.

विटामिन K

विटामिन K कैल्शियम को हड्डियों में सही तरीके से लगाने में मदद करता है. विटामिन K पालक, केल, ब्रोकली और फर्मेंटेड फूड्स में अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

विटामिन B कॉम्प्लेक्स

विटामिन B कॉम्प्लेक्स में B12 और अन्य B विटामिन्स शामिल हैं. ये सेल मेटाबॉलिज्म, एनर्जी प्रोडक्शन और ग्रोथ में मदद करते हैं. यह हड्डियों और मसल्स की ग्रोथ प्रक्रिया के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें:- मां बनने के बाद वजन कैसे घटाएं? एक्सपर्ट से जानिए बिना जिम और डाइटिंग के वेट लॉस करने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin, Height
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com