विज्ञापन

घर से चूहों को कैसे खत्म करें? जानें बिना मारे चूहे भगाने का असरदार नुस्खा

डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने घर से चूहों को दूर रखने के कुछ असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

घर से चूहों को कैसे खत्म करें? जानें बिना मारे चूहे भगाने का असरदार नुस्खा
घर से चूहों को कैसे भगाएं?
(Photo Credit: NDTV)

घर में चूहों का आना किसी परेशानी से कम नहीं होता है. चूहे न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खराब करते हैं, बल्कि अलमारी में रखे कपड़ों, फर्नीचर और बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा, चूहों की मौजूदगी से घर में गंदगी फैलने और बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में लोग चूहों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. अब, अगर आपके घर में भी चूहे हैं और आप इन्हें बिना मारे घर से भगाने का कोई तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने घर से चूहों को दूर रखने के कुछ असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

घर से चूहों को कैसे भगाएं? 

घर की सफाई का रखें खास ध्यान

शशांक आल्शी कहते हैं, चूहों को घर से दूर रखने के लिए सबसे पहले साफ-सफाई पर ध्यान दें. रसोई में खाने के टुकड़े न छोड़ें और रात को सोने से पहले किचन की सफाई जरूर करें. अनाज, बिस्कुट और दूसरी खाने की चीजों को अच्छी तरह बंद डिब्बों में रखें. कूड़ेदान को भी ढककर रखें और नियमित रूप से साफ करें.

घर के छेद और दरारें करें बंद

अगर सफाई के बाद भी घर में चूहे बार-बार आ रहे हैं, तो उनकी एंट्री का रास्ता बंद करना जरूरी है. इसके लिए घर के कोने-कोने को ध्यान से देखें. अगर दीवारों, पाइप के आसपास और दरवाजों के पास कोई छेद या दरार है, तो उसे तुरंत बंद कर दें. घर की नालियों में स्टील की जाली लगवा लें, इससे घर में चूहों की एंट्री बंद हो जाएगी.

एसेंशियल ऑयल 

शशांक आल्शी बताते हैं, चूहों को बिना मारे भगाने के लिए आप यूकलिप्टस, पेपरमिंट और लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनकी तेज गंध चूहों को पसंद नहीं होती है. ऐसे में आप रुई पर इनमें से किसी भी तेल की कुछ बूदें डालकर घर के अलग-अलग कोनों या उन जगहों पर रख सकते हैं, जहां चूहे सबसे ज्यादा आते हैं. इससे फिर चूहे उस जगह दोबारा नहीं आएंगे. 

मिर्च पाउडर

चूहे मिर्च से भी दूर रहते हैं, ऐसे में आप पानी में थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालकर इसका स्प्रे घर में जगह-जगह कर सकते हैं. लेकिन ऐसा करते हुए खास सावधानी बरतें. अगर घर में छोटे बच्चे या पेट्स हैं, तो इस नुस्खे को आजमाने से बचें.

नेफ्थलीन बॉल 

नेफ्थलीन बॉल की तेज गंध से भी चूहे दूर भागते हैं, ऐसे में आप घर में जगह-जगह नेफ्थलीन बॉल रख सकते हैं.

इस तरह कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने और कुछ असरदार नुस्खे आजमाकर आप अपने घर से चूहों को दूर रख सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- प्याज के छिलकों से खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में कब, कैसे और कितनी बार डालें प्याज के छिलके की खाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com