प्याज लगभग हर घर में खाई जाती है. अब, लोग प्याज को छीलने बाद इनके छिलकों में कूड़ेदान में डाल देते हैं, लेकिन आप चाहें, तो इन छिलकों से बड़े काम की चीज तैयार कर सकते हैं. अगर आपके घर में पौधे हैं, तो आप प्याज के छिलकों से बेहद असरदार खाद बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए न तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे और न ही किसी खास सामान की जरूरत होती है. गार्डनिंग एक्सपर्ट चेतना भल्ला ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर फ्री में प्याज के छिलकों से खाद बनाने का तरीका बताया है. इसके साथ ही एक्सपर्ट ने ये भी बताया है कि इस खाद को पौधों पर कब, कैसे और कितना इस्तेमाल करना है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
प्याज के छिलकों से खाद बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
इस खाद को बनाने के लिए आपको बस प्याज के छिलके, साफ पानी और एक साफ कंटेनर की जरूरत होगी.
प्याज के छिलकों की खाद कैसे बनाएं?- खाद बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कंटेनर लें और इसमें जितने हो सकें, प्याज के छिलके डालें.
- अब, इस कंटेनर में इतना पानी डालें कि सभी छिलके अच्छी तरह डूब जाएं.
- इसके बाद कंटेनर पर ढक्कन लगा दें और ऐसी जगह रखें, जहां तेज धूप न आती हो. आपको इसे फ्रिज में नहीं रखना है.
- इसके बाद रोज एक बार कंटेनर का ढक्कन खोलें और फिर बंद कर दें, ऐसा करने से अंदर बनने वाली गैस बाहर निकल जाएगी.
गार्डनिंग एक्सपर्ट के मुताबिक, इस खाद का इस्तेमाल इसकी उम्र के हिसाब से अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है. आसान भाषा में समझें, तो-
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
- प्याज के छिलकों का खाद 24 घंटे में भी तैयार हो जाता है. 24 घंटे छिलकों को पानी में रखने के बाद, इन्हें छान लें. इसके बाद प्याज के पानी में बराबर मात्रा में साफ पानी मिलाएं. इस मिश्रण का इस्तेमाल आप छोटी पौध और कटिंग पर कर सकते हैं.
- प्याज के छिलकों को 4 दिन पानी में रखने के बाद निकालकर छान लें. इस एक हिस्सा खाद में तीन हिस्से पानी मिलाएं. इस खाद को आप इनडोर और गमलों में लगे पौधों में इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इन सब से अलग प्याज के छिलकों को 7 दिनों तक पानी में रखने के बाद आप फूलों और सब्जियों के लिए बेहतरीन खाद बना सकते हैं. 7 दिन बाद पानी को छान लें, इसमें बराबर मात्रा में पानी मिलाएं, इसके बाद आप इस खाद को अपने फूलों, सब्जियों और फलों वाले पौधों में इस्तेमाल कर सकते हैं.
7 दिन से ज्यादा प्याज के छिलकों को पानी में न रखें.
पौधों में प्याज के छिलकों की खाद डालने से क्या होता है?
गार्डनिंग एक्सपर्ट बताती हैं, प्याज के छिलकों में फॉस्फोरस, पोटैशियम, सल्फर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं. इनसे तैयार लिक्विड को पौधों में डालने से पोषण मिलता है. इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है, उनकी पत्तियों की चमक बनी रहती है, पौधा घना बनता है, फूलों वाले पौधे में फूल ज्यादा आते हैं और पौधे में कीड़े भी कम लगते हैं.
चेतना भल्ला के मुताबिक, प्याज के छिलके से तैयार खाद का इस्तेमाल कई पौधों में किया जा सकता है. जैसे आप इसे मनी प्लांट, मॉन्स्टेरा, स्नेक प्लांट, जीजी प्लांट, गुलाब, गुड़हल, बोगनवेलिया, मौसमी फूल, सब्जियां, फलदार पौधे और हर्ब्स के पौधों में डाल सकते हैं.
प्याज के छिलके की खाद किन पौधों में नहीं डालनी चाहिए?गार्डनिंग एक्सपर्ट कहती हैं, इस खाद को ऐसे पौधों में नहीं डालना चाहिए, जो आराम की अवस्था में हैं. जैसे- सर्दियों में अगर गुड़हल या बोगनवेलिया की ग्रोथ रुक जाती है और पत्तियां झड़ने लगती हैं, उस समय ये खाद इन पौधों में न डालें.
प्याज के छिलके की खाद को पौधों में कितनी बार डालें?एक्सपर्ट के मुताबिक, इनडोर पौधों में इस खाद का इस्तेमाल दो महीने में एक बार किया जा सकता है. वहीं, बाहर लगे पौधों में महीने में एक बार इसे डाल सकते हैं.
अगर पौधे की अच्छी ग्रोथ हो रही है और उसमें फूल आने वाले हैं या फल लगने का समय है, तो कुछ 15 दिन के अंतर पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन इस दौरान पौधे में फिर कोई दूसरी लिक्विड खाद या अन्य खाद न डालें.
खाद डालते समय इन बातों का रखें ध्यानगार्डनिंग एक्सपर्ट कहती हैं, प्याज के छिलकों की खाद इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे-
- खाद को पौधे में हमेशा सुबह या शाम के समय डालें. तेज धूप में इसका इस्तेमाल न करें.
- खास डालते समय ध्यान रखें कि पौधे की मिट्टी न तो पूरी तरह सूखी हो और न ही बहुत ज्यादा गीली.
इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने पौधों के लिए फ्री में ही बेहतरीन खाद बनाकर तैयार और इस्तेमाल कर सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- घर से चींटियों को कैसे खत्म करें? जानें बिना मारे चींटी भगाने का असरदार नुस्खा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं