विज्ञापन

किचन में लगा पंखा हो गया एकदम चिपचिपा और गंदा? अपनाएं ये 3 तरीके, आएगी नई जैसी चमक

तेल के कारण किचन में लगे पंखे में धूल-मिट्टी के साथ-साथ चिपचिपापन भी हो जाता है. इससे साफ करना काफी मुश्किल होता है. लेकिन आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर किचन फैन को आसानी से साफ कर सकते हैं.

किचन में लगा पंखा हो गया एकदम चिपचिपा और गंदा? अपनाएं ये 3 तरीके, आएगी नई जैसी चमक
किचन का पंखा कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

गर्मियों में सबसे ज्यादा उपकरण जो इस्तेमाल किया जाता है वो है पंखा. ये रात-दिन चलता है और इसपर गंदगी भी बहुत जल्दी जम जाती है. वहीं, अगर पंखा किचन में लगा हो तो, धूल-मिट्टी के साथ-साथ तेल की चिकनाई भी जम जाती है. इसके कारण पंखे की सफाई करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी पंखे को साफ करने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको 3 ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पंखे को आसानी से साफ कर सकते हैं. 

1. नींबू और बेकिंग सोडा

पंखे की गंदगी और चिपचिपापन हटाने के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप बेकिंग सोडा, नींबू रस और लिक्विड साबुन को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. इसके बाद स्पंज या कपड़े की मदद से इस घोल को पंखे की पंखुड़ियों पर लगा दें. अब स्क्रबर की मदद से रगड़ें. इससे चिपचिपापन और चिकनाई साफ हो जाएगी. अब एक साफ कपड़े से पंखे को पोंछ दें. इससे पंखा आसानी से साफ हो जाएगा.

2. विनेगर

पंखे को साफ करने के लिए विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पानी में विनेगर मिलाएं और एक लिक्विड तैयार कर लें. अब इस लिक्विड को पंखे पर छिड़कें और फिर थोड़ी देर छोड़कर रगड़ें और कपड़े से साफ कर दें. इससे पंखे की गंदगी और चिपचिपापन आसानी से साफ हो जाएगा.

3. टूथपेस्ट और विनेगर

पंखे को साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट और विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक बोतल में टूथपेस्ट डालकर विनेगर और पानी मिलाएं. अब तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक घोल तैयार कर लें. इस घोल को पंखे पर स्प्रे करें और फिर स्क्रबर की मदद से रगड़कर साफ करें. इससे पंखे की चिकनाई, चिपचिपापन आसानी से साफ हो जाएगा. साथ ही नई जैसी चमक भी आ जाएगी.

यह भी पढ़ें: पोछे के पानी में मिलाएं ये 3 चीजें, ना मक्खी-मच्छर भटकेंगे और ना चींटियां, पूरे घर में रहेगी ताजगी भरी खुशबू

यह भी पढ़ें: How to DIY Decorate Home for Sawan: कम बजट में सजाएं अपना घर, ये 5 आसान DIY आइडिया देंगे सावन वाला खूबसूरत लुक

यह भी पढ़ें: मच्छर किस गंध से नफरत करते हैं? इन 3 चीजों से 5 म‍िनट में तैयार करें मॉस्‍क‍िटो क‍िलर स्‍प्रे और लोशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com