विज्ञापन

तांबे और पीतल के बर्तनों को गेहूं से साफ करें, पुराने से पुराना बर्तन भी चमक उठेगा नए जैसा

अगर आपके तांबे और पीतल के बर्तन गंदे या काले पड़ गए हैं तो महंगे पॉलिश या केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल बिना किए घर पर आसानी से साफ कर सकते हैं. यहां जानिए गेहूं के आटे से बर्तन साफ ​​करने का आसान तरीका.

तांबे और पीतल के बर्तनों को गेहूं से साफ करें, पुराने से पुराना बर्तन भी चमक उठेगा नए जैसा
तांबे और पीतल के बर्तन कैसे साफ करें?

त्‍योहारों का महीना शुरू हो चुका है. भगवान की मूर्ति और बर्तन को लोग सबसे पहले साफ करते हैं. दरअसल, तांबे और पीतल के बर्तन कुछ समय इस्तेमाल के बाद काले पड़ जाते हैं, जिससे उनकी चमक फीकी लगने लगती है. ऐसे में अगर आप महंगे पॉलिश या केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आप गेहूं के आटे से बर्तन साफ ​​करने का एक आसान तरीका जरूर आजमा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर में तांबे और पीतल के बर्तनों, पूजा की थालियों और कुछ धातु की मूर्तियों को गेहूं के आटे से कैसे साफ करें.

गेहूं से पीतल के बर्तन कैसे साफ करें

पीतल के बर्तन के लिए गेहूं के आटे का पेस्ट तैयार करें. गेहूं हर घर में आसान से मिल जाती है. गेहूं का आटा गंदगी को ढीला करने में मदद करता है. तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए, सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा गेहूं का आटा लें. इसमें नमक, थोड़ा सा सोडा और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आप बाजार में मिलने वाले सफाई पाउडर की तरह इसे रंग देना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा लाल रंग मिला सकते हैं. हालांकि, रंग मिलाना जरूरी नहीं है. ऐसे घर पर बर्तन साफ ​​करने के लिए पाउडर तैयार हो जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

बर्तनों से धूल हटाएं

तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने से पहले, उन पर जमी धूल और गंदगी को हटा दें. इसके लिए आप सादे पानी और एक मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें. अगर बर्तनों पर तेल या चिपचिपी परत है, तो उसे पहले साफ करें. बर्तन से धूल हटने के लिए इन्हें साफ करना आसान हो जाता है.

इस पेस्ट को बर्तन के सारे हिस्से पर लगाएं. फिर इसे मुलायम कपड़े या स्पंज से धीरे से साफ करें. बर्तन को जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे बर्तन पर खरोंच आ सकती हैं. इसके बाद बर्तनों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर उन्हें एक सूखे, मुलायम कपड़े से पोंछ लें. बर्तनों पर लगा पानी कुछ धातुओं पर दाग लगा सकता है. इसलिए सफाई के बाद बर्तनों को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:- नीम के पत्तों के साथ 5 रुपये की ये सफेद चीज मिलाकर चेहरे पर लगाए? स्किन से साफ हो जाएंगे सारे दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालने चाहिए? प्याज के छिलकों से बनाएं 3 तरह की शक्तिशाली खाद

यह भी पढ़ें:- बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Tips, Pital Ke Bartan Kaise Chamkaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com