शाम होते ही घर की लाइट जलाते हैं और कुछ ही देर में बल्ब के आसपास छोटे-छोटे कीट-पतंगे मंडराने लगते हैं. कई बार ये कीड़े खिड़की और दरवाजों से होते हुए घर के अंदर पहुंच जाते हैं. परेशानी तब बढ़ती है, जब ये खाने-पीने की चीजों में गिरने लगते हैं या दीवारों और फर्श पर जमा हो जाते हैं. ऐसे में लोग सरसों का तेल, कपूर, नीम और लहसुन जैसे घरेलू उपाय आजमाते हैं. हालांकि, हर नुस्खा कीड़ों को भगाने में असरदार हो, यह जरूरी नहीं है. कीट नियंत्रण एक्सपर्ट के अनुसार, घर में कीड़ों की संख्या कम करने के लिए रोशनी का सही इस्तेमाल और उनके अंदर आने के रास्ते बंद करना ज्यादा जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके.
सरसों के तेल वाला ट्रैप आजमाएं
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर सरसों के तेल से कीड़े पकड़ने का तरीका बताया गया है. इसके लिए सफेद पॉलीथिन पर थोड़ा तेल लगाकर उसे लाइट के पास टांगने की सलाह दी गई है. दावा है कि कीड़े उस पर चिपक जाते हैं. हालांकि, यह तरीका कितना असरदार है, इसका पता तभी लगेगा जब आप ये काम करेंगे. प्लाास्टिक बैग को गर्म बल्ब या बिजली के उपकरणों के पास बिल्कुल न लटकाएं. इससे आग लगने का खतरा हो सकता है.
कपूर और लौंग का इस्तेमाल
अगर आपके घर के बाहर कोई बल्ब या ट्यूबलाइट(LED) लगी है और उस पर कीड़े लगे हैं तो कपूर और लौंग का इस्तेमाल करें. बता दें कि कुछ लोग कीड़ों को दूर रखने के लिए कपूर जलाते हैं या नींबू में लौंग गाड़कर रखते हैं. लेकिन इनकी गंध से सभी तरह के कीड़े दूर हो जााते हैं, इसका सर्टिफाइड तरीका नहीं है. कपूर जलाते समय आग और धुएं को लेकर साावधानी बरतें. साथ ही, बंद कमरे में इसे न जलाएं.

नीम के तेल का करें स्प्रे
बता दें कि सोशल मीडिया पर नीम के तेल को पानी में मिलाकर खिड़की और दरवाजों के आसपास इस्तेमाल करने का सुझाव दििया गया है. लेकिन इसे सीधे बल्ब, स्विच या बिजली के उपकरणों पर न छिड़कें. पहले किसी छोटी जगह पर जांच लें और बच्चों-पालतू जानवरों से दूर रखें.
लहसुन के घोल का करें इस्तेमाल
इसके अलावा, लहसुन को पीसकर पानी में उबालने और ठंडा होने पर दरवााजों के आसपास छिड़कने का घरेलू नुस्खा भी चलन में है. हालांकि, इससे लाइट के पास आने वाले कीड़े पूरी तरह दूर हो जाएंगे, इसकी गारंटी नहीं है.
पीली रोशनी और जाली का करें इस्तेमाल
सोशल मीडिया एक्सपर्ट के अनुसार, पीली या एम्बर रंग की रोशनी कई उड़ने वाले कीड़ों को सफेद और नीली रोशनी की तुलना में कम आकर्षित करती है. इसलिए घर के बाहर जरूरत के हिसाब से ऐसी लाइट लगाई जा सकती है. खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं और उनके आसपास के छोटे छेेद बंद रखें.
घर में साफ-सफाई का रखें ध्यान
लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये एक घरेलू और सस्ता उपाय है लेकिन साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. बैग में चिपके कीड़ों को समय-समय पर हटाएं और बच्चों की पहुंच से दूर रखें. इस तरीके की मदद से बिना महंगे प्रोडक्ट्स या केमििकल वाले स्प्रे के इस्तेमाल से उड़ने वाले कीड़ों की परेेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी.
सबसे आसान है पानी वाला तरीका
बता दें कि अगर आप सरसों के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो एक और आसान उपाय अपना सकते है. ये तरीका अब तक बहुत आसाान है. आप सबसे पहले एक चौड़ी थाली या बर्तन में पानी भरकर उसे उस लाइट के नीचे रख दें, जहां सबसे ज्यादा कीड़े आते हैं. रोशनी की तरफ उड़ने वाले कई कीड़े नीचे गिरने पर फर्श की बजाय पानी में चले जातेे हैं, जिससे आसपास गंदगी कम फैलती है और लाइट पर मंडरा रहे सारे कीड़े थााली में आ जाएंगे.
ये भी पढ़ें- गेंदे के फूल कैसे बोए जाते हैं? जानिए गेंदे के पौधे पर ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं