विज्ञापन

पोछे के पानी में मिलाएं ये 3 चीजें, ना मक्खी-मच्छर भटकेंगे और ना चींटियां, पूरे घर में रहेगी ताजगी भरी खुशबू

अगर घर में मक्खी, मच्छर और चीटियों की परेशानी बढ़ गई है तो पोछे के पानी में नीम का तेल, कपूर और नींबू मिलाकर देखें. इस घरेलू उपाय से घर महकेगा और कीड़े-मकोड़े भी दूर रहेंगे.

पोछे के पानी में मिलाएं ये 3 चीजें, ना मक्खी-मच्छर भटकेंगे और ना चींटियां, पूरे घर में रहेगी ताजगी भरी खुशबू
मक्खी-मच्छर भगाने के उपाय
file photo

घर में पोछा लगाना रोज का काम है, लेकिन बारिश के मौसम में हवा में नमी और उमस हो जाती है. ऐसे में घर कितना भी साफ कर लें, फिर भी मक्खियां, मच्छर और चींटियां किसी न किसी कोने से पहुंच ही जाते हैं. मेरे घर में भी कुछ समय पहले यही परेशानी बहुत थी. रोज पोछा लगाने के बाद भी मच्छर-मक्खियां मंडराने लगती थी और किचन में चींटियों की लाइन दिखाई देने लगती थी. ऐसे में एक घरेलू उपाय आजमाने से बहुत फायदा मिला, जिसने न सिर्फ घर को ताजगी भरी खुशबू से भर दिया बल्कि कीड़ों की परेशानी भी काफी हद तक कम कर दी. अगर, आप भी केमिकल वाले रूम फ्रेशनर या स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो पोछे के पानी में ये 3 चीजें मिलाकर देख सकते हैं. यह घरेलू उपाय बहुत असरदार है.

नीम का तेल

नीम को प्राकृतिक कीट रोधी माना जाता है. पोछे के एक बाल्टी पानी में 8 से 10 बूंद नीम का तेल मिलाएं. इसकी गंध मक्खियों, मच्छरों और कई छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है. इसके साथ ही नीम के तेल से फर्श भी अच्छी तरह साफ होता है.

कपूर

कपूर की तेज खुशबू वातावरण को ताजगी देने के साथ मच्छरों को दूर रखने में भी मदद करती है. 2 से 3 कपूर की टिकिया पीसकर पानी में मिला दें. पोछा लगाने के बाद घर में एक सुखद और साफ-सुथरा एहसास बना रहता है.

नींबू का रस

नींबू की ताजगी भरी खुशबू घर के माहौल को फ्रेश बनाती है. साथ ही इसकी तेज सुगंध चींटियों को आकर्षित नहीं होने देती. आधा या एक नींबू निचोड़कर पोछे के पानी में मिलाया जा सकता है. इस उपाय के इस्तेमाल से भी काफी हद तक मक्खी-मच्छर से छुटकारा मिल सकता है.

इन तीनों का कैसे करें इस्तेमाल?

इन तीनों चीजों को पोछे के पानी में मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं. खासकर किचन, बालकनी, दरवाजों और खिड़कियों के आसपास जरूर पोछा करें, क्योंकि यहीं से कीड़े-मकोड़े सबसे ज्यादा आते हैं.

यह भी पढ़ें:- एलोवेरा जेल और नीम पाउडर से घर पर बनाएं केमिकल-फ्री साबुन, त्वचा को मिलेगा नेचुरल ग्लो

यह भी पढ़ें:- पौधे रहेंगे कीड़े-मकौड़ों से दूर, ऐसे करें चॉक का इस्तेमाल, महिला ने बताया कमाल का हैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Cleaning Hacks, Cleaning Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com