विज्ञापन

How to DIY Decorate Home for Sawan: कम बजट में सजाएं अपना घर, ये 5 आसान DIY आइडिया देंगे सावन वाला खूबसूरत लुक

How to Decorate Home for Sawan: सावन में कम बजट में घर सजाने के लिए इंडोर पौधे, हरे रंग, DIY डेकोर, पारंपरिक पूजा सजावट और वार्म लाइटिंग अपनाएं. इससे घर खूबसूरत, प्राकृतिक और सकारात्मक नजर आएगा.

How to DIY Decorate Home for Sawan: कम बजट में सजाएं अपना घर, ये 5 आसान DIY आइडिया देंगे सावन वाला खूबसूरत लुक
आइए जानिए घर को सजाने के 5 आसान आइडिया.
ndtv

सावन का महीना हरियाली, भक्ति और त्योहारों की खुशियां लेकर आता है. ऐसे में अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर को सावन की थीम पर सजाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और बजट-फ्रेंडली होम डेकोर टिप्स अपनाकर घर का पूरा लुक बदल सकते हैं. इंडोर पौधों से लेकर DIY सजावट और पारंपरिक पूजा डेकोर तक, ये छोटे-छोटे बदलाव घर में ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराएंगे. इंस्टाग्राम पर khwaahishen_ नाम से एक पोस्ट में बताया गया है कि सावन में आप अपने घर को कैसे सजा सकते हैं. आइए जानिए घर को सजाने के 5 आसान आइडिया.

इंडोर पौधों से लाएं सावन की हरियाली

सावन का सबसे बड़ा आकर्षण हरियाली है. लिविंग रूम, बालकनी या घर के प्रवेश द्वार पर मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली या तुलसी जैसे पौधे रखें. गेंदा और चमेली जैसे ताजे फूल भी घर को प्राकृतिक और आकर्षक लुक देते हैं.

हरे और मिट्टी जैसे रंगों से बदलें माहौल

घर का फर्नीचर बदलने की जरूरत नहीं है. सिर्फ हरे, सफेद, मस्टर्ड या मिट्टी जैसे रंगों के कुशन कवर, टेबल रनर और पर्दे लगाकर कमरे को नया और सुकूनभरा रूप दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: गमले में भोले बाबा का श‍िवल‍िंग सजाने के ल‍िए 6 चीजें ले आइए, मिनटों में तैयार होगा मिनी गार्डन

पूजा घर को दें पारंपरिक सजावट

सावन में पूजा का विशेष महत्व होता है. पूजा स्थल को आम या अशोक के पत्तों की बंदनवार, फूलों की माला, मिट्टी के दीपक और रंगोली से सजाएं. इससे घर में उत्सव और सकारात्मकता का माहौल बनेगा.

DIY डेकोर से बचाएं पैसे

पुरानी कांच की बोतलों को फूलदान बनाएं, जूट की रस्सी से हैंगिंग डेकोरेशन तैयार करें और रंगीन कागज से तोरण बनाएं. कम खर्च में तैयार होने वाली ये सजावट घर को अलग और आकर्षक लुक देती है.

वार्म लाइटिंग से बढ़ेगी खूबसूरती

शाम के समय वार्म एलईडी लाइट्स, मिट्टी के दीये या सजावटी मोमबत्तियां जलाएं. साथ ही चंदन, मोगरा या लैवेंडर की हल्की खुशबू वाली अगरबत्ती या अरोमा ऑयल का इस्तेमाल करें. इससे घर में शांत, ताजगी भरा और सावन के अनुरूप मनमोहक माहौल तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: छछूंदर भगाने के लिए कौन सी दवा है? घर पर तैयार हो जाएगी 5 म‍िनट में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Decorate Home, How To Decorate Home For Birthday Party Easy, DIY, Sawan 2026, Lord Shiva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com