बारिश के मौसम में हर तरफ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इस मौसम में डेंगू और मलेरिया का डर बना रहता है. आप बाजार से मच्छर मारने की दवा लाते हैं, तो एक बार ठहर जाइए. दरअसल बाजार में मिलने वाली मच्छर मारने की दवा मच्छर तो भगा देती है, पर उससे आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचता है. खासकर मच्छर मारने की दवा न्यू बोर्न बच्चों को नुकसान पहुंचाती है. इसलिए जरूरी है कि आप मच्छर मारने की दवा घर पर ही तैयार करें, जो सेहत के लिए भी सही है. चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर कैसे मच्छर मारने की दवा सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं.
मच्छर मारने का रामबाण नुस्खा
मच्छर ने जीना मुश्किल कर दिया है, तो मच्छर मारने की दवा घर तैयार कर लें. घर पर मॉस्किटो कॉइल पुरानी डिब्बी पड़ी है, तो उसमें कपूर की 8 गोली का चूरा पीसकर डाल दें और उसमें नारियल का तेल भर दें. फिर इसे मॉस्किटो रिफिल की तरह इस्तेमाल करें. अच्छी बात ये है कि कपूर की खुशबू से पूरा घर महकेगा और घर में एक भी मच्छर नहीं घुसेगा. या आप यह सारा लिक्विड एक बोतल में भर दें ओर बोतल के ढक्कन में छेद करके कपड़ा लगा दें. फिर इसे जला दें. जब यह दिए की तरह जलेगा तो इसकी खुशबू से पूरे घर में जो भी मच्छर होंगे वह मर जाएंगे.

मच्छर मारने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?
मच्छर भगाने के बेहतरीन देसी नुस्खों में कपूर और नीम के तेल का धुआं बेहद कारगर है. नींबू में लौंग गाड़कर रखना और सरसों के तेल में लौंग जलाना भी शामिल हैं. ये बिना किसी केमिकल के बेहद सुरक्षित तरीके हैं.
इसके अलावा मच्छर भगाने के ये तरीके भी बेहद कारगर हैं-
प्याज, लहसुन और लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा प्याज और एक लहसुन की कली को बारीक काट लें और नीचे दी गई चीजों के साथ मिला दें. इसमें 4 कप पानी, 4 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच लिक्विड डिश सोप. इस मिश्रण को एक टाइट ढक्कन वाले जार में भरकर अंधेरी और ठंडी जगह पर रखें. यह लिक्विड एक सप्ताह तक चलेगा. इसे अपनी स्किन पर लगाने के बजाय अपने डेस्क या घर में जगह जगह छिड़क दें.
मच्छर भगाने का लोशन
सिरका, विच हेजल और एसेंशियल ऑयल मिला लें. एक चौथाई कप सेब का सिरका, एक चौथाई कप विच हेजल, किसी भी एसेंशियल ऑयल की 20 बूंदें वगैरह ले सकते है. इसके अलावा रोज़मेरी, सिट्रोनेला, चाय का पौधा, देवदार, युकलिप्टुस,लेमनग्रास,स्प्रे कंटेनर को मिश्रण से आधा भर लें और आप जब भी इसे इस्तेमाल करें तो बोतल को अच्छे से हिलाएं और अपने शरीर पर लगा लें. इससे मच्छर आपको नहीं काटेंगे.
कारगर तेल
- नींबू नीलगिरी, नींबू नीलगिरी के तेल से एक प्राकृतिक मच्छर भगाने वाला पदार्थ है. इसे लगाते ही इसकी गंध मच्छर को आपसे दूर रखेगी.
- पुदीने की पत्तियों से भी मच्छर दूर रहते हैं. इसकी तेज गंध उन्हें पसंद नहीं है. इसे भी मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
मच्छर भगाने का स्प्रे घर पर तैयार करें
पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को 1 कप पानी में मिला लें. अच्छी तरह से हिला कर त्वचा पर स्प्रे करें. इससे एक भी मच्छर आपके पास नहीं आएंगे.
यह भी पढ़ें- हर पिता को अपनी बेटी के साथ जरूर करने चाहिए ये 5 काम, Parenting Coach ने बताया तभी मजबूत होगा रिश्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं