विज्ञापन

चाकू की धार तेज कैसे करें? जानिए चाकू की धार को घर पर बनाने के आसान तरीके

लगातार कई साल इस्तेमाल होने के कारण चाकू की धार समय के साथ खराब हो जाती है. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही चाकू की धार तेज करने के 3 आसान तरीके बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

चाकू की धार तेज कैसे करें? जानिए चाकू की धार को घर पर बनाने के आसान तरीके
चाकू की धार कैसे तेज करें?
Photo Credit: NDTV

Chaku ki Dhaar Kaise Tez Karen: खाना बनाने और घर के बाकी काम में चाकू काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन लगातार सालों से इस्तेमाल करने से चाकू की धार समय के साथ खराब हो जाती है. ऐसे में कई लोग चाकू को इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं या फिर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आप घर पर ही कुछ चीजों की मदद से चाकू की धार को बढ़ा सकते हैं. इसके लिए आप ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आसानी से चाकू नए जैसा हो जाएगा. आइए जानते हैं चाकू की धार बनाने का सही तरीका...

कैसे पता लगाएं कि चाकू की धार कम हो गई है?

चाकू की धार को चेक करने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले पेपर टेस्ट करें. एक कागज को सीधा पकड़कर चाकू से काटने की कोशिश करें. अगर चाकू आसानी से और साफ कट लगा दे तो उसकी धार अच्छी है, लेकिन अगर कागज फटने लगे या चाकू अटक जाए तो उसे तेज करने की जरूरत है. वहीं, दूसरा तरीका टमाटर टेस्ट है. इसके लिए पके हुए टमाटर को बिना ज्यादा दबाव डाले काटने की कोशिश करें. अगर यदि चाकू आसानी से टमाटर के छिलके को काट दे तो धार ठीक है, लेकिन अगर टमाटर दबने लगे तो चाकू की धार को बढ़ाने की जरूरत है. इसके अलावा, अच्छी रोशनी में चाकू की धार को ध्यान से देखें. खराब धार वाला चाकू थोड़ गोल दिखाई देता है, जबकि तेज धार पतली और साफ नजर आती है.

यह भी पढ़ें: पंखे की सफाई में नहीं फैलेगी धूल और गंदगी, बस अपनाएं पुराने तकिए के कवर का ये आसान जुगाड़

कैसे बढ़ाएं चाकू की धार?

स्टील रॉड की लें मदद

अगर चाकू की धार खराब हो गई है, तो उसे स्टील रॉड की मदद से ठीक किया जा सकता है. ये तरीका चाकू की धार से धातु नहीं हटाता, बल्कि उसकी मुड़ी हुई किनारों को सीधा करने का काम करता है. इसके लिए चाकू को स्टील रॉड पर लगभग 20 डिग्री के एंगल पर रखें और हल्के दबाव के साथ ब्लेड को ऊपर से नीचे की ओर घुमाते हुए चलाएं. इसके बाद दूसरी तरफ भी इसी प्रोसेस को दोहराएं. दोनों तरफ 4-5 बार ऐसा करने से चाकू की धार फिर से सही शेप में आ जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन चाकुओं की धार केवल हल्की सी खराब हुई हो, उनके लिए ये तरीका तेज और आसान माना जाता है.

वेटस्टोन का करें यूज

अगर चाकू की धार बहुत ज्यादा खराब हो गई है, तो वेटस्टोन का इस्तेमाल सबसे फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, वेटस्टोन चाकू की धार से बहुत पतली धातु की परत हटाकर उसे दोबारा तेज बनाता है. इसके लिए सबसे पहले वेटस्टोन को किसी तौलिए या कपड़े पर रखें, ताकि वह फिसले नहीं. अब चाकू को पत्थर पर लगाएं और अच्छे से रगड़ें. 5 से 10 स्ट्रोक लगाने के बाद दूसरी तरफ भी यही प्रोसेस दोहराएं. इस तरीके से चाकू की नई धार बन जाती है और ब्लेड तेज हो जाता है.

सैंडपेपर की लें मदद 

अगर आपके पास चाकू तेज करने के लिए कोई खास उपकरण नहीं है, तो जरूरत पड़ने पर सैंडपेपर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए मीडियम या बारीक सैंडपेपर को किसी लकड़ी के ब्लॉक पर लपेट लें. अब चाकू को दबाव के साथ सैंडपेपर पर चलाएं. एक तरफ करीब 20 बार स्ट्रोक लगाने के बाद दूसरी तरफ भी उतनी ही बार करें.सैंडपेपर चाकू की धार के किनारे से थोड़ी-सा मेटल हटाकर उसे फिर से तेज बनाने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: बल्ब कैसे चमकाएं? पुराने बल्ब की चमक वापस कैसे लाएं, जानें घरेलू नुस्खे

यह भी पढ़ें: कपड़ों से बदबू निकालने का क्या तरीका है? गर्म कपड़ों से फिनायल की बदबू कैसे दूर करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com