विज्ञापन

क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं? जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स

अगर आप सिर्फ पानी में मनी प्लांट लगाना चाहते हैं तो सही देखभाल और कुछ आसान टिप्स अपनाकर मनी प्लांट को सालों तक हरा-भरा रख सकते हैं. यहां जानिए मनी प्लांट को पानी में लगाने का सही तरीका क्या है?

क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं? जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स
पानी में मनी प्लांट कैसे लगाएं?

मनी प्लांट उन पौधों में से एक है जिसे कम देखभाल में भी आसानी से उगाया जा सकता है. ये घर, ऑफिस और बालकनी की सजावट के लिए बहुत अच्छा रहता है. कई लोग इसे कांच की बोतल या जार में सिर्फ पानी में लगाते हैं, लेकिन अक्सर उनके मन में सवाल होता है कि क्या मनी प्लांट बिना मिट्टी के जिंदा रह सकता है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आपको सही देखभाल और कुछ आसान टिप्स अपनाकर मनी प्लांट को सालों तक हरा-भरा रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं मनी प्लांट को पानी में लगाने का सही तरीका क्या है?

हर हफ्ते पानी बदलें

यूट्यूब पर @mygardenstories नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में मनी प्लांट को सिर्फ पानी में लगाने की जानकारी दी गई है. इस वीडियो में बताया गया कि पानी में ऑक्सीजन अधिक होती है, जो जड़ों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है. हर हफ्ते में पानी बदलें और बीच-बीच में पानी कम हो जाए तो भरते रहें. अगर जार में काई या चिपचिपी परत दिखाई दे, तो जार और जड़ों को साफ कर लें.

पौधे को पोषण

पौधे को सिर्फ पानी ही नहीं पोषक तत्व की जरूरत भी होती है. इसलिए लंबे समय तक केवल पानी में रहने पर मनी प्लांट की बढ़वार धीमी हो सकती है या पत्तियां पीली पड़ सकती हैं. हर हफ्ते में थोड़ी मात्रा में लिक्विड फर्टिलाइजर डालें. लेकिन खाद को ज्यादा नहीं दें.

सही रोशनी

मनी प्लांट के लिए इंडायरेक्ट रोशनी सबसे अच्छी होती है. सीधी धूप पानी को गर्म कर देती है और कोई जल्दी बनने लगती है. ऐसे में प्लांट को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप नहीं पड़े.

सही देखभाल करें

अगर पत्तियां पीली होने लगे, जड़ें भूरी या चिपचिपी हो जाएं, बदबू आने लगे या पौधे की बढ़वार बहुत धीमी हो जाए, तो कुछ गड़बड़ है. ऐसे में सबसे पहले पानी बदलें, सड़ी हुई जड़ों को काट दें.

यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालने चाहिए? प्याज के छिलकों से बनाएं 3 तरह की शक्तिशाली खाद

यह भी पढ़ें:- बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- सोने की चेन और इयररिंग कैसे साफ करें? गोल्ड की चमक बनाए रखने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Money Plant At Home, Money Plant Growing Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com