दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों ने घर की साफ-सफाई भी शुरू कर दी है. ऐसे समय में हर कोई घर के कोने-कोने की सफाई पर ध्यान देता है, लेकिन एक छोटी सी दिखने वाली चीज अक्सर सफाई के लिए छूट जाती है और ये चीज सोफे के कुशन हैं. सोफे के कुशन रोजाना बहुत सारी गंदगी जमा होती रहती है. इनमें खाने के छोटे-छोटे टुकड़े, धूल-मिट्टी, चाय या कॉफी के दाग, पसीना और पालतू जानवरों के बाल तक फंस जाते हैं. जिससे कुशन फीके दिखने लगते हैं और उनमें बदबू भी आने लगती है. अगर आपके सोफे कुशन गंदे हो गए हैं तो इन्हें फेंके नहीं, बल्कि इन्हें घर पर ही आसानी से साफ कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर सोफे के कुशन कैसे साफ करें?
कुशन के लेबल पढ़ें
कुशन साफ करने से पहले उस पर लगे लेबल को पढ़ें. इस लेबल पर सफाई करने के सारी जानकारी दी होती है. लेबल पर साफ तौर पर लिखा होता है कि कुशन को कैसे साफ करें. अगर उस पर लिखा है कि पानी और क्लीनर से साफ कर सकते हैं तो आप क्लीनर से इसे साफ करें.
कुशन को अच्छी तरह ड्राई क्लीन करें
सोफे के कुशन पर धूल, मिट्टी और खाने के छोटे-छोटे टुकड़े से गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए किसी भी तरह का क्लीनर इस्तेमाल करने से पहले कुशन की ड्राई क्लीनिंग करें. कुशन साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें, ताकि कपड़े को नुकसान न पहुंचे. इसके बाद कुशन की सिलाई, किनारों और कोनों में फंसी गंदगी को हल्के हाथ से निकाले. कुशन को हल्के हाथों से थपथपाएं या झाड़ें, ताकि अंदर जमी धूल भी निकल जाए.
कुशन की बदबू कैसे दूर करें
अगर सोफे के कुशन से सीलन या बदबू आ रही है, तो बेकिंग सोडा एक आसान और असरदार तरीका है. इसके लिए कुशन पर बेकिंग सोडा छिड़क दें. इसे कम से कम 30 मिनट तक छोड़ दें. अगर बदबू ज्यादा है, तो इसे 2-3 घंटे तक भी लगा रहने दें. बेकिंग सोडा बदबू को सिर्फ छुपाता नहीं है, बल्कि उसे अपने अंदर सोख लेता है. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर से बेकिंग सोडा को अच्छी तरह साफ कर लें. अगर आप कुशन में हल्की खुशबू भी चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
दागों को धीरे-धीरे और सही तरीके से साफ करें
अगर कुशन पर चाय, कॉफी या किसी दूसरी चीज का दाग पड़ जाए, तो उसे तुरंत साफ करने की कोशिश करें. एक साफ और सूखे कपड़े से दाग वाली जगह को हल्के हाथों से दबाकर सोखें. दाग को रगड़ें नहीं, क्योंकि ऐसा करने से वे कपड़े के अंदर और गहराई तक चला जा सकता है.
सफेद सिरका
सफेद सिरका सोफे के कुशन को साफ करने के लिए बहुत असरदार हो सकता है. इसे पानी के साथ मिलाएं और सफाई करें. ये चिपचिपाहट और बदबू को दूर करने में मदद करता है. साफ करने के बाद कुशन को हवा में अपने आप पूरी तरह सूखने दें.
यह भी पढ़ें:- बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- सोने की चेन और इयररिंग कैसे साफ करें? गोल्ड की चमक बनाए रखने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- नाभि में कलौंजी का तेल लगाने से क्या होता है? नाभि में तेल कैसे डालें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं