घर में नमी और अच्छा वेंटिलेशन नहीं होने की वजह से बाथरूम में फंगस और फफूंदी जमा होने लगती है. क्योंकि बाथरूम में हमेशा नमी बनी रहती है और हवा पास नहीं हो पाती, जिसके चलते धीरे-धीरे बाथरूम की दीवारों पर भी फफूंदी जमा होने लगती है. इससे दीवार देखने में भी खराब लगती है और इससे सेहत को भी नुकसान हो सकता है. दीवार पर फफूंदी जमा होने से दीवार भी खराब होने लगती है. अगर, आपके बाथरूम की दीवारों पर फफूंदी जमा हो रही है तो इसे आसानी से साफ किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं बाथरूम की दीवारों पर फफूंदी कैसे साफ करें. दीवार से फफूंदी दूर करने के आसान तरीके.
बेकिंग सोडा और सिरका
बाथरूम की दीवारों पर फफूंदी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका बहुत काम का साबित हो सकता है. दीवार से फफूंदी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को फफूंदी वाली जगह पर लगाएं, कुछ देर छोड़ दें और फिर ब्रश से साफ करके पानी से धो लें. ऐसा करने से फफूंदी साफ हो जाएगी और दीवार भी खराब नहीं होगी.
सफेद सिरका
दीवारों की फफूंदी साफ करने के लिए सफेद सिरका बहुत अच्छा साबित हो सकता है. सिरका एक नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल एजेंट है. सिरके को बिना पानी मिलाए एक स्प्रे बोतल में भरें. इसे फफूंदी लगी दीवार पर छिड़कें और कुछ समय के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे साफ करें और पानी से धो लें.
बाथरूम की दीवार को फफूंदी से कैसे बचाएं
वेंटीलेशन- बाथरूम में वेंटीलेशन का ध्यान रखें. नहाने के बाद बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन चलाएं या फिर दरवाजा खोल कर रखें.
दीवारों सूखा रखें- बाथरूम की दीवारों को हमेशा सूखा रखें. नहाने के बाद दीवारों और फर्श का पानी साफ कर दें. इससे नमी नहीं बनेगी और फफूंदी जमा नहीं होगी.
साफ-सफाई- बाथरूम की दीवार पर फफूंदी नहीं जमे, इसके लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें. बाथरूम में पानी साथ-साथ के साफ रखें.
यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं