घर बनवाते समय लोग बेडरूम और मेन गेट के दरवाजे पर तो खूब ध्यान देते हैं लेकिन बाथरूम के दरवाजे को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. ज्यादातर घरों में लकड़ी का दरवाजा लगवा दिया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद पानी और सीलन की वजह से यह नीचे से खराब होने लगता है. कई बार दरवाजा फूल जाता है और दीमक लगने का खतरा भी रहता है. ऐसे में अगर आप नया घर बनवा रहे हैं या पुराने बाथरूम का दरवाजा बदलने की सोच रहे हैं तो लकड़ी के बजाय दूसरे मटेरियल चुन सकते हैं. इंटीरियर और होम इम्प्रूवमेंट के जानकारों के अनुसार WPC, UPVC और एल्युमिनियम या स्टील जैसे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है.
लकड़ी जैसा लुक और कम रखरखाव
जानकारी के अनुसार, बाथरूम के लिए WPC यानी वुड प्लास्टिक कंपोजिट दरवाजा अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें लकड़ी के रेशों और प्लास्टिक का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है. इसकी खासियत यह है कि सामान्य लकड़ी की तरह यह पानी सोखकर फूलता नहीं है और इसमें दीीमक लगने का खतरा भी नहीं रहता. बाजार में यह अलग-अलग डिजाइन और वुडन फिनिश में मिलता है. हालांकि, खरीदते समय इसकी क्वालिटी और हाार्डवेयर जरूर जांचें.
नमी से बचाव के लिए बेहतर
बता दें कि अगर आप ऐसा दरवाजा चाहते हैं जिसकी सफाई और देखभाल आसान हो तो UPVC या एल्युमिनियम पर वििचार कर सकते हैं. इन मटेरियल पर पानी और नमी का लकड़ी जैसा असर नहीं होता. एल्युमिनियम हल्का होने के साथ मजबूत भी होता है. वहीं UPVC में भी कई तरह के डिजाइन और रंग मिल जााते हैं. बस ध्यान रखें कि दरवाजे की फिटिंग और लॉक अच्छी क्वालिटी के हों.
मजबूती के लिए चुनें यह विकल्प
साथ ही, स्टील का दरवाजा भी बाथरूम के लिए एक विकल्प है. यह मजबूत होता है और सामान्य इस्तेमाल में जल्दी खराब नहीं होता. हालांकि, इसकी क्वालिटीी और कोटिंग पर ध्यान देना जरूरी है. खराब कोटिंग या खरोंच आने पर कुछ स्टील में जंग लग सकती है. इसलिए अच्छी क्वालिटी का जंगरोोधी स्टील ही चुनें.
दरवाजा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
बाथरूम का दरवाजा चुनते समय सिर्फ उसका डिजाइन न देखें. यह भी जांचें कि पानी लगने पर मटेरियल कितना टिकाऊ रहेगा. दरवाजे के नीचे पर्याप्त गैप, अच्छी फिटिंग, मजबूूत कब्जे और सही लॉक का ध्यान रखें. बाथरूम में वेंटिलेेशन भी अच्छा होना चाहिए, ताकि नमी जमा न हो.
कौन सा दरवाजा रहेगा बेहतर
बता दें कि अगर आपको लकड़ी जैसा लुक चाहिए तो WPC अच्छा विकल्प हो सकता है. कम रखरखााव के लिए UPVC और मजबूती के लिए अच्छी क्वालिटी का एल्युमिनियम या स्टील चुन सकते हैं. अंतिम फैसला अपने बजट, डिजाइन और बाथरूम की जरूरत के हिसााब से करें.
ये भी पढ़े- सर्दियों में धनिया के पौधों की देखभाल कैसे करें? ठंड के मौसम में धनिया के पौधे को हेल्दी रखने का आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं