जब हम अपनी हथेलियों को गौर से देखते हैं, तो न जाने कितनी ही आड़ी-तिरछी रेखाएं हमें उलझन में डाल देती हैं, ऐसा माना जाता है कि शरीर की ये लकीरें सिर्फ इत्तेफाक नहीं होतीं, बल्कि हमारे व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य के कई अनकहे राज खोलती हैं. इन्हीं खास निशानों में से एक ऐसा चिह्न है, जिसके बारे में ज्योतिष और हस्तशास्त्र के जानकारों का कहना है कि यह बहुत कम लोगों के हाथ में चमकता है, हम बात कर रहे हैं हथेली पर बनने वाले अंग्रेजी के 'X' अक्षर की बनावट की.
इस खास चिह्न को 'मिस्टिक क्रॉस' यानी रहस्यमयी क्रॉस के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जिन भाग्यशालियों की हथेली पर यह निशान बिल्कुल स्पष्ट और बिना कटा-छटा हुआ उभरता है, उनका जीवन सामान्य लोगों से काफी हटकर होता है. उनकी सोच, काम करने का तरीका और दुनिया को देखने का नजरिया बिल्कुल अलग होता है. आइए गहराई से समझते हैं कि आखिर इस रहस्यमयी 'X' निशान का हमारी जिंदगी पर क्या गहरा असर पड़ता है और इसके होने से इंसान को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.
हथेली पर x के निशान का रहस्य:
- जिन लोगों की हथेलियों पर यह निशान साफ-सुथरा बना होता है, उनकी सिक्स्थ सेंस बहुत तेज होती है, वे किसी भी परिस्थिति या सामने वाले इंसान की नीयत को बहुत जल्दी भांप लेते हैं. ऐसे लोग हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने की भूल कभी नहीं करते, वे काफी सोच-विचार करने के बाद ही किसी को अपने करीब आने देते हैं.
- अक्सर लोग या तो पूरी तरह इमोशनल होकर फैसले लेते हैं या फिर सिर्फ दिमाग से सोचते हैं, लेकिन 'X' निशान वाले लोगों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि वे अपने दिल और दिमाग दोनों का सही तालमेल बिठाकर चलते हैं. वे किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचते हैं और हर पहलू को गहराई से परखने के बाद ही कोई बड़ा कदम उठाते हैं.
- इस चिह्न को धन और सफलता से भी जोड़कर देखा जाता है. ऐसे लोग अपने लक्ष्यों को लेकर बेहद गंभीर और जुनूनी होते हैं, चाहे नौकरी हो या खुद का कोई बिजनेस, ये अपनी मेहनत और रणनीतियों के दम पर हर क्षेत्र में तरक्की हासिल करते हैं.
- जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी है, लेकिन इस निशान वाले लोग संकट के समय आसानी से घबराते नहीं हैं. मानसिक रूप से ये काफी मजबूत होते हैं. कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों न आ जाए, ये खुद को संभालना अच्छे से जानते हैं और दूसरों को भी मुश्किल वक्त में हिम्मत बंधाकर आगे बढ़ाते हैं.
इसे भी पढ़ें: आखिर छठ पर अपने घर लौटने के लिए लोग क्यों बेचैन रहते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं