देशभर में महापर्व छठ बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी आज शुक्रवार से हो गई है और इसका समापन सप्तमी तिथि पर होता है. चार दिनों तक चलने वाले महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित होता है. पहले दिन नहाए-खाए के साथ शुरुआत हुई और शनिवार को छठ पर्व का दूसरा दिन यानी खरना है. नहाय-खाय और खरना के बाद तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है. इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शुरू हो गया है.
बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में छठ पूजा का विशेष महत्व है. इस पर्व में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं. चलिए आपको बताते हैं छठ पर डूबते सूर्य को अर्घ्य कब दिया जाएगा और संध्या अर्घ्य शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है?
संध्या अर्घ्य कब दिया जाएगा
नहाय-खाय और खरना के बाद तीसरे दिन यानी आज रविवार को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा है. आज के दिन व्रती सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे. इसके अगले दिन 16 नवंबर, सोमवार को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा. इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा.
संध्या अर्घ्य की पूजा विधि
संध्या अर्घ्य के दिन व्रती स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनते हैं. इसके बाद बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाई जाती है. सूर्यास्त के समय व्रती पानी में खड़े होकर सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करते हैं. इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मंगल की कामना की जाती है.
संध्या अर्घ्य का धार्मिक महत्व
छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना कृतज्ञता और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है. सूर्य देव को जीवन, प्रकाश और एनर्जी का आधार मानकर उनकी उपासना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संध्या अर्घ्य में सूर्य देव के साथ सांध्यकाल की अधिष्ठात्री देवी प्रत्यूषा की भी उपासना की जाती है. छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन उगते सूर्य की आराधना की जाती है.
यह भी पढ़ें:- छठ पूजा को किन-किन नामों से जाना जाता है? यहां जानिए
यह भी पढ़ें:- छठ पूजा पर निर्जला व्रत से पहले जान लें ये हेल्थ टिप्स, 36 घंटे रहेंगे फिट और एनर्जेटिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं