विज्ञापन

लिपस्टिक का कौन सा रंग आप पर लगेगा सबसे अच्छा? जानिए जरूरी टिप्स

लिपस्टिक का सही कलर और शेड चेहरे के निखार के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी कई गुना बढ़ा देती है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने लिए लिपस्टिक की सही शेड आसानी से चुन सकते हैं. आइए जानते हैं...

लिपस्टिक का कौन सा रंग आप पर लगेगा सबसे अच्छा? जानिए जरूरी टिप्स
लिपस्टिक की सही शेड कैसे चुनें?
Photo Credit: NDTV

Best Lipstick Shade: खूबसूरत आउटफिट और हेयरस्टाइल के साथ-साथ लुक में चार-चांद लगाने के लिए लिपस्टिक की सही शेड भी बेहद जरूरी होती है. लिपस्टिक का सही कलर और शेड चेहरे के निखार के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी कई गुना बढ़ा देती है. अक्सर महिलाएं ट्रेंड में चल रहे या दूसरों पर खूबसूरत दिखने वाले शेड्स खरीद तो लेती हैं, लेकिन होंठों पर लगते ही वे चेहरे को डल या फीका दिखाने लगते हैं. दरअसल, लिपस्टिक चुनने के लिए स्किनटोन और अंडरटोन का तालमेल बैठना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने लिए लिपस्टिक की सही शेड आसानी से चुन सकते हैं. आइए जानते हैं...

अपनी स्किन के अंडरटोन को पहचानें 

अपने लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड चुनने का सबसे आसान तरीका है अपनी स्किन की अंडरटोन को समझना. ऐसे में अगर आपकी स्किन की अंडरटोन वॉर्म है, तो आप पर पीची न्यूड, वॉर्म ब्राउन और कोरल जैसे शेड्स बहुत चुन सकते हैं. वहीं, कूल अंडरटोन वाली स्किन पर ब्लू-बेस्ड रेड, रोजी पिंक और बेरी शेड्स ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं. इसके अलावा अगर आपकी स्किन की अंडरटोन न्यूट्रल है तो आप दोनों तरह के शेड्स अपना सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

न्यूड शेड

खूबसूरती को निखारने के लिए आपके पास मेकअप में न्यूड लिपस्टिक जरूर होनी चाहिए. हालांकि, न्यूड लिपस्टिक का कोई रंग फिक्स नहीं होता जो आपके ऊपर अच्छा लगे. ऐसे में सही शेड वही होती है जो लिप्स के नेचुरल रंग को निखारे और फेस को नेचुरल-बैलेंस्ड लुक दे.

फिनिश पर ध्यान देना है जरूरी

लिपस्टिक का सही रंग चुनना जितना जरूरी है, उतना ही उसका फिनिश भी होता है. दरअसल, लिपस्टिक का सिर्फ रंग ही नहीं, फिनिश भी यह तय करती है कि आपका लुक कैसा दिखेगा. मैट लिपस्टिक होंठों को एक क्लासी, एलिगेंट और बोल्ड लुक देती है. वहीं, सैटिन फिनिश वाली लिपस्टिक लिप्स को शाइन के साथ सॉफ्ट और नेचुरल लुक देती है. इसलिए अपनी सिग्नेचर लिपस्टिक चुनते समय सिर्फ रंग पर नहीं, बल्कि उसके फिनिश पर भी ध्यान दें.

हर किसी की पहचान होती है अलग

लिपस्टिक का परफेक्ट शेड मौसम, मूड और स्टाइल पर निर्भर करता है, जो रोजाना बदल भी सकता है. ऐसे में हो सकता है कि एक सॉफ्ट न्यूड लिपस्टिक आपकी डेली लाइफ के मेकअप का हिस्सा बन जाए, जबकि बेरी या क्लासिक रेड शेड आप किसी खास मौके पर इस्तेमाल कर सकती है. ध्यान रहे कि एक अच्छी लिपस्टिक वही होती है जो आपके लुक को निखारे और आपको खूबसूरत-कॉन्फिडेंट महसूस कराए.

यह भी पढ़ें: Trends OF Fashion: जो फैशन कभी आउट हो गया था... वही फिर बना ट्रेंडिंग, आखिर क्यों लौटते हैं पुराने स्टाइल?

यह भी पढ़ें: तेज धूप और उमस के बीच कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल? अपनाएं ये आसान टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Lipstick Shade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com