विज्ञापन

Trends OF Fashion: जो फैशन कभी आउट हो गया था... वही फिर बना ट्रेंडिंग, आखिर क्यों लौटते हैं पुराने स्टाइल?

Fashion Trends 2026: फैशन ट्रेंड चक्र की तरह लौटते हैं. 90s के ओवरसाइज कपड़े, विंडब्रेकर और विंटेज स्टाइल फिर लोकप्रिय हो रहे हैं. सोशल मीडिया, सेलिब्रिटी और नई डिजाइनिंग इसमें अहम भूमिका निभाते हैं.

Trends OF Fashion: जो फैशन कभी आउट हो गया था... वही फिर बना ट्रेंडिंग, आखिर क्यों लौटते हैं पुराने स्टाइल?
युवा पीढ़ी के लिए पुराने दौर का फैशन नया और अलग होता है
ndtv

कभी 90s के ओवरसाइज कपड़े, चमकीले विंडब्रेकर और अलग-अलग पैटर्न देखकर लोग उन्हें पुराने जमाने का फैशन मानते थे. लेकिन अब वही स्टाइल नए नाम और नए अंदाज में फिर बाजार में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि नई पीढ़ी इन्हें पूरे उत्साह के साथ अपना रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि फैशन आखिर बार-बार उसी दौर में क्यों लौटता है, जिसे कभी आउट ऑफ ट्रेंड माना जा चुका है.

क्यों लौटता है फैशन का ट्रेंड

फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, ट्रेंड अक्सर एक चक्र की तरह चलते हैं. करीब 20 से 30 साल पुराने स्टाइल दोबारा लोगों को आकर्षित करने लगते हैं. इसकी एक वजह पुरानी चीजों का नया और मॉडर्न टच के साथ सामने आना है. डिजाइनर पुराने फैशन को ज्यों का त्यों कॉपी करने के बजाय उसमें नए कट और फैब्रिक जोड़ देते हैं.

Posts from the self
community on Reddit

नई पीढ़ी को क्यों पसंद आता है पुराना फैशन

बता दें कि युवा पीढ़ी के लिए पुराने दौर का फैशन नया और अलग होता है. सोशल मीडिया भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है. सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स जब पुराने स्टाइल को नए तरीके से पहनते हैं तो वही लुक तेजी से ट्रेंड करने लगता है.

यह भी पढ़ें: तेज धूप और उमस के बीच कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल? अपनाएं ये आसान टिप्स

विंटेज फैशन का बढ़ा क्रेज

जानकारी के अनुसार, विंटेज और रीसेल मार्केट में पुराने कपड़ों की मांग बढ़ी है. लोगों को लगता है कि पुराने दौर के ओरिजिनल पीस ज्यादा खास और यूनिक होते हैं. कई बार इनकी कीमत भी सामान्य कपड़ों से ज्यादा होती है.

क्या हर ट्रेंड दोबारा लौटेगा

बता दें कि कुछ स्टाइल समय के साथ टाइमलेस बन जाते हैं, जबकि कुछ सिर्फ एक दौर तक ही सीमित रहते हैं. फैशन में वापसी के साथ सवाल यह भी है कि आज के ट्रेंड को 20 साल बाद लोग स्टाइलिश मानेंगे या देखकर कहेंगे, हमने ये क्या पहन रखा था.

यह भी पढ़ें: नया स्किनकेयर रूटीन शुरू करने जा रहे हैं? पहले जान लें एक्सपर्ट की ये 10 बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fashion, Fashion Lifestyle, Fashion & Clothing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com