Hotel Room Safety Tips: क्या आपको भी होटल में ठहरना पसंद है? अगर हां, तो आराम और सुविधा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. कई बार जल्दी में या लापरवाही में कमरे की ठीक से जांच नहीं करते, जिससे छोटी-छोटी बातें भी बड़े जोखिम में बदल सकती हैं. इसलिए आप जब भी होटल रूम में एंटर करते हैं, तो कुछ जरूरी चीजों को चेक करना आपकी सुरक्षा को काफी हद तक मजबूत बना सकता है. आइए जानते हैं होटल रूम में एंटर करते ही आपको क्या-क्या चेक करना चाहिए.

अपने होटल के कमरे में आने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए?
हर एक कोना अच्छे से देखें: एंटर करने के बाद कमरे का हर कोना चेक करें,
- वॉशरूम
- अलमारी
- बालकनी
- पर्दों के पीछे
और सुनिश्चित करें कि कोई पहले से कमरे में न हो.
दरवाजा और लॉक चेक करें: कमरे में आते ही सबसे पहले मेन डोर का लॉक, चेन लॉक और लैच ठीक से काम कर रहा है या नहीं. अंदर से लगने वाला सिक्योरिटी लैच हमेशा बंद रखें और अगर लॉक में ढीलापन महसूस हो या वह सही से बंद न हो रहा हो, तुरंत रूम बदलने को कहें.
कैमरा स्कैनिंग जरूर करें: आजकल छिपे हुए कैमरों का खतरा बढ़ गया है. इसलिए यह चेक करना जरूरी है कि कमरे की दीवारों, टीवी, एसी, स्मोक डिटेक्टर, फोटो फ्रेम, चार्जिंग प्लग, अलमारी और बाथरूम के आइने को ध्यान से देखें. रात में लाइट बंद करके मोबाइल की फ्लैशलाइट से स्कैन करें किसी चीज में रिफ्लेक्शन दिखे तो अच्छे से चेक करें.
फोन और इमरजेंसी नंबर चेक करें: कमरे में होने वाला लैंडलाइन काम कर रहा है या नहीं, यह देखें. रिसेप्शन और सिक्योरिटी का नंबर सेव रखें. होटल का फायर एग्ज़िट मैप पढ़ें और इमरजेंसी रास्ता समझ लें.
इसे भी पढ़ें: बिना मशीन के घर पर ऐसे बनाएं गन्ने का जूस, स्वाद आएगा एकदम बाहर जैसा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं