- चेहरे को निखारती है यह क्रीम.
- घर पर बनाना है आसान.
- त्वचा पर दिखता है असर.
Skin Care: त्वचा की देखरेख के लिए हम सभी किसी ना किसी तरह का घरेलू उपाय तो अपनाते ही हैं. आमतौर पर यह घरेलू नुस्खे या तो हमारी दादी-नानी के बताए हुए होते हैं या फिर वो होते हैं जो हम आस-पड़ोस से सुनकर आते हैं. लेकिन, अब बहुत से लोग होम रेमेडी एक्सपर्ट (Home Remedy Expert) भी हो गए हैं जो इन जांचे-परखे घरेलू नुस्खे आजमाने की सलाह देते हैं. ऐसा ही एक इंस्टाग्राम अकाउंट है होम रेमेडी एक्सपर्ट पूजा लूथरा का. पूजा नैचुरोपेथी स्कॉलर हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर तरह-तरह की टिप्स देती हैं. अपनी हालिया वीडियो में पूजा गर्मियों के लिए कूलिंग और हीलिंग वाली होममेड क्रीम (Homemade Cream) बनाना सिखा रही हैं. आप भी इस क्रीम को घर पर तैयार करके इस्तेमाल कर सकते हैं.
स्किन एक्सपर्ट का बताया यह फेस पैक चेहरे पर ले आएगा निखार, चुटकियों में बनाकर कर सकती हैं तैयार
गर्मियों के लिए होममेड क्रीम | Homemade Cream For Summers
पूजा इस क्रीम को बनाने के लिए पतीले में आधा कप पानी लेती हैं. इसके बाद इस पानी में एक चम्मच सौंफ के दाने और एक चम्मच ही चावल डालें. जबतक पानी एक चौथाई कप ना बच जाए तबतक इसे उबालें. अब पतीला आंच से हटाएं और इसमें एक टी बैग डाल दें. जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसे छान लें.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इसके बाद आपको एक-चौथाई खीरा लेकर घिस लें. अब इसे निचौड़कर रस निकाल लें. अब एक अलग कटोरी में 2 चम्मच खीरे का रस और 2 चम्मच ग्रीन टी, चावल और सौंफ वाला पानी मिला लें. इस मिश्रण में 2 चम्मच एलोवेरा जैल मिलाएं. इसमें एक चम्मच नारियल का तेल (Coconut Oil) मिला लें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि इस मिश्रण की कंसिस्टेंसी क्रीम वाली हो जाए. अब इसे क्रीम को छोटी सी डिब्बी में डालें और बस तैयार है इस्तेमाल के लिए आपकी होममेड क्रीम.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं