Tips for hill station travel : गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में माता-पिता बच्चों को घुमाने के लिए नानी-दादी के घर ले जाते हैं या फिर किसी हिल स्टेशन निकल जाते हैं. अगर आप पहाड़ों में बच्चों को लेकर जा रहे हैं, तो फिर आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा. आपको अपने बैग में 13 चीजें अपने साथ रखनी होगी इसकी लिस्ट हम आपके साथ यहां पर साझा कर रहे हैं...
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
हिल स्टेशन जाते समय क्या चीजें रखें
ऊनी कपड़े
आपने हिल स्टेशन जाने का प्लान कर लिया है तो फिर ऊनी कपड़े जरूर रखें. एक हफ़्ते या उससे कम समय की यात्रा पर, दो अच्छी क्वालिटी के जैकेट या बेसिक शेड के कोट रख लीजिए. दो जोड़े मोजे और 1 कैप भी रखें.
अच्छे जूते
पहाड़ों पर चढ़ाई बहुत ज्यादा करनी होती है, इसलिए आप एक अच्छी गुणवत्ता वाले जूते जरूर रखिए. अपनी हील्स और लोफर्स घर पर ही रखकर जाएं. बस इनडोर-आउटडोर स्लिप-प्रूफ़ चप्पल की एक जोड़ी रखें जिसे आप अपने होटल के के अंदर या बाहर पहन सकते हैं.
नैपकिन
Photo Credit: iStock
यात्रा हिल स्टेशन की हो या फिर मैदानी क्षेत्र की अपने साथ नैपकिन जरूर रखिए. क्योंकि जरूरी नहीं है आपको अपने आस-पास हमेशा ऐसी जगह मौजूद हो जहां हाथ धो सकें. ठंडी के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है इसलिए बहती नाक के लिए नैपकिन बहुत जरूरी है.
दवाइयां
यात्रा के दौरान अपने साथ फर्स्ट एड किट और दवाइयां जरूर रखिए. बेसिक दवाइयां जैसे सिर दर्द, बुखार, पेट दर्द, उल्टी. यह बहुत जरूरी दवाएं हैं, जिसे आप अपने साथ हमेशा रखें. अगर आप आसानी से बीमार पड़ जाते हैं तो फिर आप ये दवाएं जरूर अपने साथ ले जाएं.
चॉकलेट
अपने साथ चॉकलेट जरूर रखें. ये आपको पहाड़ों पर चढ़ाई करते समय इंस्टैंट एनर्जी पहुंचाता है. इसको खाने से आप गरम महसूस करेंगे जोकि हिल स्टेशन पर बहुत जरूरी है. आपको बता दें कि चॉकलेट स्वादिष्ट होती है और ले जाना आसान भी है.
स्किन केयर क्रीम
Photo Credit: Pexels
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर ठंडा और शुष्क होता है. इसलिए त्वचा में रूखापन हो सकता है. इसलिए एक अच्छी विंटर क्रीम और सनस्क्रीन अपने साथ जरूर रखें.
थर्मल वॉटर बॉटल
Photo Credit: Canva
यात्रा के दौरान खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है, खासकर जब आप हाइक या ट्रेल पर हों. इसलिए एक थर्मल वॉटर बोतल जो आपके पानी को लंबे समय तक गर्म रख सकती है, जरूर रखें.
छाता
Photo Credit: Pexels
हिल स्टेशन पर बारिश और बर्फबारी से बचने के लिए एक अच्छी क्वालिटी का छाता बहुत जरूरी है.
पैसे
सबसे जरूरी चीज अपने साथ कैश जरूर रखें. क्योंकि पहाड़ी इलाकों पर आपको जगह-जगह एटीएम नहीं मिल पाएगा और ऑनलाइन पेमेंट में भी परेशानी आ सकती है.
पावर बैंक
अपने साथ एक पावर बैंक भी रखें. क्योंकि आप यहां पर अगर ट्रैकिंग करने के लिए जा रहे हैं, तो फिर आपको रास्ते में कहीं चार्जिंग प्वाइंट नहीं मिलेगा इसलिए पावर बैंक जरूरी है.
ड्राई शैम्पू और डीओ
Photo Credit: Myntra
ठंडी से शायद आपको नहाने का मन न करे लेकिन सर्दियों में कीटाणु इकट्ठा होने का डर बहुत ज्यादा रहता है, ऐसे में नहाना जरूरी है लेकिन शॉर्टकट का सहारा आप ले सकते हैं. ड्राई शैम्पू साथ रखने से आप अपने बालों से तुरंत तेल धो सकेंगे. वहीं डियोड्रेंट आपको तुरंत तरोताजा महसूस कराने में मदद करेगा.
डायपर और वाइप्स
अगर आप छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो फिर अपने साथ दूध बॉटल, डायपर और वाइप्स अतिरिक्ट जरूर रखें. क्योंकि अचानक बर्फबारी या बारिश की स्थिति में आप अपने होटल के कमरे से बाहर नहीं निकल पाएंगे. ऐसे में एक्स्ट्रा डायपर और बेबी वाइप्स रखना जरूरी है.
लिप बाम
Photo Credit: Pexels
सर्दियों और ठंडी जगहों पर फटे होंठ एक आम समस्या है. होंठ सूख जाते हैं और फट जाते हैं, जिससे खून भी निकलने लगता है, ऐसे में आप लिप बाम अपने साथ जरूर रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं