Benefits Of Sweet Potatoes: सर्दियों का मौसम आते ही बीमारियों का भी जोखिम बढ़ जाता है. फिर चाहें वो सर्दी हो या फिर वायरल जैसी समस्या. पर ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम यहां आपको बताएंगे कि आपको इन सभी समस्याओं से कैसे शकरकंद ( Sweet Potato) छुटकारा दिला सकती है. शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है. शकरकंद में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व और बीटा कैरोटीन के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकते हैं. शकरकंद को स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है. शकरकंद में ऊर्जा सबसे अधिक होती है. पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के के लिए शकरकंद के कई फायदे हैं. शकरकंद की दो अलग-अलग किस्में होती हैं. शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा, सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है. इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल तो गुड़ के साथ मिलाकर खाएं ये चीज, बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: iStock
पोषक तत्वों से भरपूर है शकरकंद (Sweet Potatoes)
शकरकंद में वे सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बॉडी के लिए जरूरी हैं. शकरकंद प्रोटीन, फायबर, आयरन, कैल्शिय, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सेलेनियम, विटामिन-ए, बी, सी, के, बीटा-कैरोटीन से समृद्ध होती है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करते हैं. ये न सिर्फ आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, बल्कि यह आपको कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ के जोखिम को कम करने में भी सहायक है.

शकरकंद के सेवन के स्वास्थ्य लाभ
- डायबिटीज रोगियों के लिए है फायदेमंद.
- इसके सेवन से इम्युनिटी होती है मजबूत.
- कैंसर के जोखिम को करती है कम.
- अस्थमा के रोगियों के लिए है फायदेमंद.
- दिल को स्वस्थ रखने में है मददगार.
- हड्डियों के लिए है लाभदायक.
- हार्ट को बीमारियों से बचाने में मददगार.
- मेमोरी पॉवर को बढ़ाने में करता है मदद.
- अर्थराइटिस की सूजन और दर्द में करता है राहत देने का काम.
- आंखों के लिए लाभदायक.
- फेफड़ों के लिए फायदेमंद.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं