विज्ञापन

स्टील के नल पर जम गई है सफेद पपड़ी? नींबू और सिरके से पहले जान लें ये जरूरी बात, गलत सफाई बिगाड़ सकती है चमक

Steel Tap Cleaning Tips: बाथरूम के नल पर जमी सफेद पपड़ी हटाने के लिए नींबू, पतला सफेद सिरका या बेकिंग सोडा मदद कर सकते हैं. हालांकि, हर फिनिश पर इनका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है. नल को साफ पानी से धोकर सुखाएं और खुरदरे स्क्रबर से बचें.

स्टील के नल पर जम गई है सफेद पपड़ी? नींबू और सिरके से पहले जान लें ये जरूरी बात, गलत सफाई बिगाड़ सकती है चमक
नल को साफ करने का क्या तरीका है
ndtv

बाथरूम की सफाई करते समय फर्श, दीवारों और वॉशबेसिन को तो हम चमका देते हैं लेकिन नल पर जमी सफेद पपड़ी अक्सर नजरअंदाज हो जाती है. खारे पानी की वजह से नल पर सफेद दाग और खनिजों की परत जमने लगती है. धीरे-धीरे ये निशान इतने गहरे हो जाते हैं कि महंगे क्लीनर इस्तेमाल करने के बाद भी नल पहले जैसा चमकदार नहीं दिखता है. ऐसे में नींबू, सफेद सिरका और बेकिंग सोडा जैसे घरेलू विकल्प काम आ सकते हैं. हालांकि, हर नल पर इनका इस्तेमाल करना सही नहीं है. सफाई एक्सपर्ट की सलाह है कि नल की सतह और उसकी फिनिश को ध्यान में रखकर ही सफाई करें.

नींबू से साफ करें पानी के हल्के दाग

एक्सपर्ट के अनुसार, नींबू में मौजूद एसिड पानी से बने कुछ खनिज दागों को साफ करता है. इसके लिए मुलायम कपड़े पर थोड़ा नींबू का रस लगाएं और दाग वाली जगह को हल्के हाथ से पोंछें. इसके बाद साफ पानी से नल धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें. नींबू को लंबे समय तक सतह पर न छोड़ें. अगर नल पर खाास कोटिंग या सजावटी फिनिश है तो पहले निर्माता के निर्देश जरूर देखें.

सफेद सिरके से पपड़ी हटाते समय बरतें सावधानी

पानी के कारण जमी सफेद पपड़ी को साफ करने में सफेद सिरका मदद करता है. इसके लिए थोड़ा सिरका पानी में मिलाकर घोल बनाएं और मुलायम कपड़े से प्रभावित हिस्से को साफ करें. फिर साफ पाानी से अच्छी तरह धोकर सुखा दें. ध्यान रखें कि सिरका हर तरह की सतह के लिए सुरक्षित नहीं है. इसे सीधे नल पर डाालने या लंबे समय तक छोड़ने से बचें. पहले किसी छोटी और छिपी हुई जगहह पर जांच करें.

ये भी पढ़ें- ऊनी कपड़ों को कैसे धोएं? स्वेटर-जैकेट को सिकोड़े या खराब किए बिना धोने का आसान तरीके

बेकिंग सोडा से हटाएं हल्की गंदगी

नल पर चिकनाई या सामान्य गंदगी जमा है तो थोड़े बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पतला पेस्ट बना सकते हैं. इसे मुलायम कपड़े से हल्के हाथ से लगाएं और पानी से साफ कर दें. हालांकि, बेकिंग सोडा के कण कुछ फिनिशश पर खरोंच डाल सकते हैं. इसलिए इस्तेमाल से पहले निर्माताा के निर्देश देखें. तार वाले स्क्रबर, खुरदरे पैड या नुकीली चीज से पपड़ी न खुरचें.

रोजाना की यह आदत नल को रखेगी साफ

नल पर सफेद निशान दोबारा न जमें, इसके लिए इस्तेमाल के बाद उसे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछकर सुखा दें. सफाई के दौरान नींबू, सिरका और दूसरे क्लीनर आापस में न मिलाएं. खासकर सिरके या दूसरे एसिड वाले क्लीनर को ब्लीच के साथ मिलााने से जहरीली गैस निकल सकती है. अगर पपड़ी बहुत मोटी है या नल की फिनिश खराब हो रही है तो निर्माताा के सुझाए क्लीनरर का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Nal Kaise Saaf Karen, Nal Saaf Karne Ka Liquid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com