आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह सुंदर और परफेक्ट दिखे. परफेक्ट दिखने के लिए आपको सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना जरूरी नहीं है, बल्कि हेयर स्टाइल भी अच्छा होना चाहिए. अक्सर पुरुष अपने हेयर स्टाइल पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. दरअसल, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों के लिए ग्रूमिंग का मतलब सिर्फ अच्छा दिखना नहीं, बल्कि कम समय में खुद को बेहतर तरीके से तैयार रखना भी है. ऑफिस, सफर, मीटिंग्स और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच बालों की देखभाल के लिए ज्यादा समय निकालना बहुत मुश्किल हो सकता है, लेकिन सिर्फ 10 मिनट का एक आसान हेयर ग्रूमिंग रूटीन आपके बहुत काम आ सकता है. चलिए आपको बताते हैं पुरुषों के लिए आसान हेयर स्टाइलिंग रूटीन.
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, Dapr. के सह-संस्थापक यतिन मेहरा ने हेयर ग्रूमिंग रूटीन शेयर किया है, जिसे हर पुरुष आसानी से अपने डेली रूटीन में ऐड कर सकता है. यतिन मेहरा के अनुसार, एक अच्छा हेयर ग्रूमिंग रूटीन बनाने का सबसे आसान तरीका चीजों को सिंपल रखना है. पुरुषों को कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बजाय पुरुषों को आसान तरीका इस्तेमाल करना चाहिए. जैसे- बालों को तैयार करना, उन्हें संभालना और स्टाइल करना. बस ये तीन तरीके बहुत हैं हमेशा परफेक्ट हेयर लुक पाने के लिए.
हेयर सीरम का इस्तेमाल
यतिन मेहरा के अनुसार, बाल धोने के बाद हेयर ग्रूमिंग रूटीन की शुरुआत हेयर सीरम से करनी चाहिए. हेयर सीरम बालों के रूखेपन को कम करने में मदद करता है, जिससे बाल ज्यादा स्मूद और जैसे चाहें वैसे मैनेज हो जाते हैं. यह स्टाइलिंग के लिए एक अच्छी बेस तैयार करता है और बालों को नेचुरल लुक देता है.
हेयर ग्रूमिंग स्प्रे
हेयर सीरम के बाद आप अपनी पसंद के लुक के हिसाब से हेयर ग्रूमिंग स्प्रे लगा सकते हैं. यह स्प्रे बालों को सेट रखने, उन्हें थोड़ा स्ट्रक्चर देने और पूरे दिन साफ-सुथरा दिखाने में मदद करता है. इससे आपके बात चिपके-चिपके या फिर बिखरे हुए नहीं दिखाई देंगे.
हेयर पोमेड लगाएं
अगर आपको ज्यादा स्टाइलिश हेयरस्टाइल चाहिए, तो आखिर में हेयर पोमेड का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बालों को सही तरह से सेट करने में मदद सकता है. हालांकि, इसे सही मात्रा में लगाना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा पोमेड बालों को भारी या चिपचिपा दिखा सकता है.
यतिन मेहरा के अनुसार, 10 मिनट के हेयर ग्रूमिंग रूटीन के लिए कई प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती. आप अपने बालों की जरूरत के हिसाब से एक आसान रूटीन फॉलो कर सकते हैं. इसके साथ ही बालों की सही देखभाल भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें:- मैं अब भी तुम्हारा हूं, हर दिन प्यार जताने के लिए काफी हैं ये 5 छोटे-छोटे बातें
यह भी पढ़ें:- क्या ज्यादा हैवी वर्कआउट करना सही है? एक्सपर्ट से जानिए हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट शुरू करने से पहले क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं